Hindi News

20 नवंबर से 3 राशियों का गोल्डन टाइम, चमकेगा भाग्य का सितारा, व्यापार-नौकरी में तरक्की, धनलाभ के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
वैदिक ज्योतिष अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करता है, इस दौरान एक राशि में दो या इससे अधिक ग्रह आ जाए तो राजयोगा और युति और शुभ और अशुभ संयोग का निर्माण होता है, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।
20 नवंबर से 3 राशियों का गोल्डन टाइम, चमकेगा भाग्य का सितारा, व्यापार-नौकरी में तरक्की, धनलाभ के प्रबल योग

Trigrahi/Chaturgrahi Yog : ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। सूर्य को ग्रहों का राजा, बुध को ग्रहों का राजकुमार, मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। जब भी ये ग्रह चाल बदलते है या एक साथ किसी राशि में आते है योग संयोग बनते है जिसका मानव जीवन, पृथ्वी और राशियों पर बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। वर्तमान में पराक्रम- साहस के कारक मंगल , बुद्धि ज्ञान के कारक बुध और आत्मा पिता व सम्मान के कारक सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान है। 20 नवंबर को मन के कारक चन्द्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।वृश्चिक राशि में एक साथ 3 और 4 ग्रहों के आने से त्रिग्रही और चतुर्ग्रही राजयोग बनेगा। इसका प्रभाव 22-23 नवंबर तक बना रहेगा क्योंकि 23 नवंबर को बुध तुला और 22 नवंबर में चन्द्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।वृश्चिक राशि में एक साथ चार ग्रहों का जमावड़ा 3 राशियों के जातकों के लिए लकी साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां……….

20 नवंबर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

तुला राशि पर प्रभाव : वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना जातकों के लिए लकी सिद्ध हो सकता है। इनकम में वृद्धि के अच्छे योग बनेंगे।वाहन घर या गहने खरीद सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में कोई नई डील हासिल हो सकती है। नया व्यापार शुरू कर सकते है। नौकरीपेशा के लिए भी कई अवसर मिलेंगे।आत्मविश्वास व साहस में वृद्धि हो सकती है।निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।आकस्मिक धन लाभ के योग प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि पर प्रभाव : वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके व अटके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। नौकरी व करियर में तरक्की के योग है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव: आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है।भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, नए नए स्त्रोत खुल सकते है।  शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews