Hindi News

धनतेरस से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, देवगुरु बृहस्पति करेंगे कर्क राशि में गोचर 

Published:
इस साल धनतेरस पर सौभाग्य के कारक गुरु अपनी चाल बदलेंगे। चंद्रमा के घर में गोचर कर कई राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आइए जानें किन लोगों फायदा होगा?
धनतेरस से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, देवगुरु बृहस्पति करेंगे कर्क राशि में गोचर 

देवताओं के गुरु बृहस्पति इस साल धनतेरस को विशेष योग बनाने जा रहे हैं। इस दिन उच्च राशि कर्क में गोचर (Guru Gochar 2025) करेंगे। जिसका स्वामी मन और मनोबल के कारक चंद्रमा को माना जाता है। खास बात यह है कि इस दिन चंद्रमा भी कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। अतिचारी गुरु के राशि परिवर्तन से कई लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। 18 अक्टूबर से लेकर 5 दिसंबर तक यहीं विराजमान रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विशेष स्थान दिया गया है। इन्हें धर्म, न्याय, ज्ञान, शिक्षा, संतान, सौभाग्य इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। इस ग्रह का स्वामित्व धनु और मीन राशि पर होता है। कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। धन-समृद्धि और सम्मान की प्राप्ति होती है। संतान सुख भी मिलता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है। वहीं इसकी कमजोर स्थिति आर्थिक तंगी और वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बन सकती है। आइए जानें चंद्रमा के घर में गुरु के गोचर से किन-किन लोगों को सबसे अधिक लाभ होने वाला है?

मकर राशि (Makar Rashi)

यह समय मकर राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। सफलता के योग बन रहे हैं।  मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा। जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। विवाह की बात भी पक्की होगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों पर भी देवताओं के गुरु मेहरबान रहने वाले हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमियों को भी लाभ होगा। धन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होगी। मेहनत का फल मिलेगा। छात्रों का परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। करियर में नए मौके भी मिलने वाले हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

गुरु को मजबूत करने के लिए उपाय

  • गुरुवार को  108 बार ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें। इस दिन व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।
  • जरूरतमंद या ब्राह्मण के बीच पीले रंग के वस्त्र, गुड़, चना दाल, हल्दी, पीले फल इत्यादि का दान करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। पीले रंग के फूल अर्पित करें। श्री सूक्त या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें।
  • गुरुवार के दिन पीपल और केले के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। घी का दीपक जलाना ना भूलें।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष गणना समेत कई माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews