Astro Tips: काल सर्प दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति, आजमाएं ये 3 उपाय, परेशानियों से मिलेगा निजात

हिंदू धर्म में कई सारे नियम कायदे बताए गए हैं जो व्यक्ति का जीवन बदल सकते हैं। आज हम आपको काले श्वान से जुड़े कुछ नियम बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में न सिर्फ देवी देवता बल्कि जानवरों का भी विशेष महत्व माना गया है। गाय को जहां माता मानकर देव तुल्य पूजा जाता है। तो वहीं श्वान को भैरव बाबा का रूप माना गया है। घर में जब भी रोटी बनती है तो पहली रोटी गाय की और आखिरी रोटी श्वान की निकाली जाती है। सनातन धर्म में ऐसे कई नियम भी बताए गए हैं जिनका अगर पालन किया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकता है।

काले श्वान का संबंध शास्त्रों में बाबा काल भैरव से बताया गया है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इससे संबंधित उपाय करता है तो वह कुंडली में चल रहे कालसर्प दोष से छुटकारा पा सकता है। कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के साथ-साथ व्यक्ति के सारे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर काले श्वान को रोटी खिलाई जाती है तो किन बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

राहु-केतु दोष

शनिवार के दिन अगर कोई व्यक्ति काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाता है, तो उसे राहु केतु के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में केतु की स्थिति कमजोर है उन्हें काले श्वान को फीका दूध पिलाना चाहिए।

शनि होंगे प्रसन्न

शनिवार की शाम को अगर काले श्वान को दूध रोटी खिलाई जाती है, तो शनि देवप्रसन्न होते हैं। इस उपाय से शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव कम हो जाता है। व्यक्ति के जितने भी बिगड़े हुए काम है वह धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

काल सर्प दोष

कुछ लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है जो जीवन में कई तरह की परेशानी लेकर आता है। अगर आप इस दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर में काला कुत्ता पालना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो कालसर्प दोष की वजह से आ रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी।

बुरी नजर

कुछ लोग बुरी नजर से परेशान रहते हैं। उन्हें काला कुत्ता पालना चाहिए क्योंकि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। कोई भी नकारात्मक चीज घर में प्रवेश नहीं करती और बुरी नजर भी नहीं लगती।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews