दिवाली से पहले दक्षिण दिशा में करें ये बदलाव, कर्ज का बोझ होगा खत्म

दिवाली का त्योहार न केवल उत्सव का समय है, बल्कि यह घर की सफाई भी एक शानदार अवसर है। खासकर दक्षिण दिशा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने से आप सालों से चले आ रहे कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। इस दिशा में सकारात्मकता लाने से न केवल धन की आवक बढ़ती है, बल्कि आपके वित्तीय तनाव में भी कमी आती है।
Diwali 2024

Diwali 2024: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। कुछ ही दिनों में देश भर में दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर लोगों ने अपने घरों, दुकानों और ऑफिसों के साफ सफाई करवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में क्यों ना साफ सफाई के दौरान कुछ वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखा जाए। जिससे की इस बार की दिवाली आपके लिए खूब सारी समृद्धि लेकर आए।

वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। घर के निर्माण में ही नहीं बल्कि किस दिशा में किस वस्तु को रखना है, इस बात का भी वर्णन वास्तु शास्त्र में विस्तार से किया गया है। वहीं, अगर दक्षिण दिशा में वास्तु शास्त्र के अनुसार बताई गई कुछ चीजों को रखा जाए तो धन की वृद्धि होती है, इसी के साथ चलिए जानते हैं, कि दक्षिण दिशा में कौन-कौन सी चीज रखना चाहिए।

झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू का इस्तेमाल साफ सफाई के लिए किया जाता है। दिवाली के दिन झाड़ू की पूजा की जाती है। अगर दिशा की बात की जाए तो साफ सफाई करने वाली झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन और दौलत की भरपूर आमद होती है।

फिनिक्स पक्षी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह तस्वीर घर में सकारात्मकता का संचार करती है। जिससे घर के लोग सुख सौभाग्य और समृद्धि को अपनी और आकर्षित करते हैं। फीनिक्स पक्षी जिसे पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल परिवार के सदस्यों को ऊर्जा और प्रेरणा देता है बल्कि घर के माहौल को भी खुशहाल बनाता है।

सोना-चांदी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी रखना उचित नहीं होता है, लेकिन इस दिशा में सोना-चांदी रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन समृद्धि में वृद्धि होती है। हालांकि, यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि सोना-चांदी और झाड़ू एक दूसरे के आसपास नहीं होने चाहिए। क्योंकि इससे धन के प्रवाह में बाधा आ सकती है, अगर आप दक्षिण दिशा में सोना चांदी रखने का विचार कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वह जगह साफ सुथरी हो और झाड़ू से दूर रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews