Hindi News

फरवरी में मार्गी होंगे मंगल, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार 

Published:
मंगल की सीधी चाल से कई राशियों की किस्मत चमकेगी। करियर और कारोबार में खूब लाभ होगा। ऊर्जा और उत्साह में कमी महसूस नहीं होगी। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
फरवरी में मार्गी होंगे मंगल, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार 

Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, उत्साह, पराक्रम, युद्ध ,रक्त इत्यादि का कारक माना जाता है। इन्हें युद्ध का देवता और भूमि पुत्र भी कहा जाता है। कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। धन लाभ के योग बनते हैं। भूमि और भवन खरीदारी होती है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

साल 2025 के दूसरे महीने में मंगल सीधी चाल चलेंगे। 24 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक कर्क राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। आइए जानें मंगल मार्गी के कारण किन-किन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा-

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए धनु मंगल का मार्गी होना अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में लाभ होगा। तरक्की के योग बनेंगे। पदोन्नति मिल सकती है।  वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। परिवार में खुशहाली आएगी।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी मंगल का मार्गी होना शुभ रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई या जॉब करने का सपना पूरा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। बिजनेस में भी फायदा होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा बरसने वाली है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कारोबार का विस्तार होगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews