Mangal Shukra Gochar 2024 : इन 4 राशियों के लिए लकी साबित होगा मंगल-शुक्र का गोचर, होंगी मालामाल, नौकरी-व्यापार में लाभ

Shukra gochar

Mangal- Shukra Gochar 2024 :ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इसी क्रम में अप्रैल अंत में ग्रहों के सेनापति मंगल और धन, संपत्ति, सौंदर्य, प्रेम के कारक शुक्र ग्रोचर करने वाले है। 23 अप्रैल को मंगल मीन में गोचर करेंगे और शुक्र 25 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। चुंकी मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है, ऐसे में दोनों ग्रहों का गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आईए जानते है कौन सी है वो पांच राशियां……….

मेष राशि –  मंगल शुक्र का गोचर जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। खासतौर से नौकरी करने वाले या अपना बिजनेस करने वालों को इस गोचर से लाभ हो सकता । आय में भी इजाफा होगा। जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए भी ये शुभ समय होगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति और सुकून बना रहेगा।

वृषभ राशि- मंगल शुक्र का गोचर जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है।जीवन में उन्नति और तरक्की मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। जो काम लंबे समय से अटक रहे हैं वो भी पूरे होंगे।अन्य लाभों के साथ साथ धन संपत्ति भी अर्जित कर सकते हैं।

कन्या राशि- मंगल शुक्र का गोचर जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। छुपे हुए शत्रुओं का नाश होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।सेहत अच्छी रहेगी।जो भी काम रुके हुए हैं वो भी पूरे होंगे. कोर्ट कचहरी के कामों में उलझे हैं तो उनमें भी नतीजे आपके पक्ष में आ सकते हैं।

तुला राशि- आपके खर्च ज्यादा हो रहे हैं तो इस समय में आपको खर्च से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इनकम भी बढ़ेगी। धन प्राप्ति के अवसर ज्यादा प्राप्त होंगे। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। कोई पुरानी बीमारी हो तो उससे भी राहत मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार हो, दोनों जगह लाभ मिलेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews