मंगल दोष से नर्क बन जाती है शादीशुदा जिंदगी, जानें इससे होने वाले प्रभाव और निवारण

कुंडली में मौजूद ग्रह तरह-तरह के योग और दोष उत्पन्न करते हैं। इनमें से एक मंगल दोष है जो व्यक्ति के जीवन को खुशहाल और बर्बाद दोनों कर सकता है। चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
Manglik Dosh

हम सभी की कुंडली में नौ ग्रह विराजित है जो समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। इनकी बदलती हुई चाल तरह-तरह के योग और दोष निर्मित करती है। कई बार तो यह शुभ परिणाम देते हैं लेकिन बहुत सी बार ऐसा होता है कि कुछ दोष उत्पन्न हो जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक अगर कुंडली में मंगल दोष बन जाता है तो व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जब मंगल किसी भी व्यक्ति की कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या 12वें भाव में होता है तब मांगलिक दोष उत्पन्न होता है। इसकी वजह से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह बहुत आक्रामक और गुस्सैल हो जाता है। इसके अलावा विवाह जीवन में भी बाधाएं आने लगती है। वहीं अगर विवाह हो भी जाता है तो शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं होती है। चलिए आज हम आपको इस दोष की जड़ और उपचार सब कुछ बताते हैं।

मंगल दोष का प्रभाव (Manglik Dosh)

  • मंगल दोष होने की वजह से व्यक्ति का क्रोध बढ़ जाता है और वह अहंकारी बन जाता है।
  • ऐसे लोगों का ससुराल पक्ष और पार्टनर के साथ रिश्ता ठीक नहीं रहता। उनके वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्या आती रहती है।
  • इस दोष की वजह से लोगों को विवाह में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और उनके लिए जीवनसाथी बहुत मुश्किल से मिलता है।
  • मंगल दोष वाले जातक अगर बिना कुंडली मिलाई शादी कर लेते हैं तो इन्हें काफी समस्या हो सकती है। ऐसे में पति पत्नी के बीच झगड़ा और कलह होने की संभावना ज्यादा बन जाती है।
  • मंगल दोष सेहत पर भी बुरा असर डालता है। यह जातक कहीं बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और इन्हें आंखों की समस्या भी हो सकती है।

खुशियां भी देता है मंगल

व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है इसका यह मतलब नहीं कि उसे हमेशा परेशानी का सामना करना पड़े। कुछ मामले में यह खतरनाक नहीं बल्कि अच्छा साबित होता है। इसकी वजह से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है और जीवन में भी तरक्की की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के बता दें कि 28 की उम्र के बाद मंगल दोष का प्रभाव व्यक्ति से खत्म हो जाता है।

कैसे होगा निवारण

  • जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है वह हर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा उपासना जरूर करे।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से मंगल दोष के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं।
  • ज्योतिष की सलाह से मूंगा धारण करें और मंगल से संबंधित चीजों का दान करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews