अगर आपकी राशि है इनमें से एक, तो मंगल देगा शक्ति, समृद्धि और अपार सफलता

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, शक्ति और सफलता का प्रतीक माना गया है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर मंगल की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के जातक जीवन में तेजी से तरक्की करते हैं और दौलत के साथ सफलता भी जल्द प्राप्त कर लेते हैं। आइए जानते हैं वे 3 भाग्यशाली राशियां जिन पर हमेशा मंगल देव की कृपा बनी रहती है।
Mars Zodiac Signs

ज्योतिष में मंगल ग्रह को नवग्रहों का सेनापति कहा जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति यह तय करती है कि किसी व्यक्ति का साहस, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता कैसी रहेगी। अगर कुंडली में मंगल मज़बूत होता है तो व्यक्ति को सेहत, करियर और जीवन के कई मामलों में फ़ायदा मिलता है। वही कमज़ोर मंगल होने पर रक्त से जुड़ी समस्याएं और जीवन में संघर्ष बढ़ जाते हैं।

मंगल ग्रह कुछ राशियों पर ख़ास मेहरबान रहता है। इन राशियों के जातकों को मंगल का विशेष (Mars Zodiac Signs) लाभ मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता की राह आसान होती है। अगर आपकी कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर है तो आप जीवन में ऊर्जा, जोश और स्थिरता बनी रहती है।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। मेष राशि के लोग स्वभाव से बेहद ऊर्जावान, आत्मनिर्भर और साहसी होते हैं। इन्हें किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि मंगल की कृपा से इन्हें हर परिस्थिति में जीत मिलती है।

मेष राशि के जातकों को क्या लाभ मिलता है?

  • ये लोग प्राकृतिक रूप से नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं।
  • इन्हें करियर और बिजनेस में जल्दी सफलता मिलती है।
  • जोखिम उठाने से नहीं डरते, इसलिए बड़े अवसरों को भुनाने में माहिर होते हैं।
  • इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और धन की कमी नहीं होती।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि भी मंगल ग्रह के प्रभाव में रहती है। इस राशि के जातकों में जबरदस्त आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय की शक्ति होती है। ये लोग अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से जुट जाते हैं। मंगल की वजह से ये निडर होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते।

वृश्चिक राशि के जातकों की विशेषताएं

  • ये लोग रहस्यमयी होते हैं और अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हैं।
  • मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं, जिससे जीवन के हर मोड़ पर सफल होते हैं।
  • इनकी निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी होती है, जिससे ये जोखिम वाले कामों में भी जीत हासिल करते हैं।
  • अगर सही दिशा में प्रयास करें तो ये बहुत जल्दी अमीर बन सकते हैं।
  • राजनीति, रिसर्च, गुप्तचर सेवा और सेना से जुड़े कार्यों में ये शानदार प्रदर्शन करते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, लेकिन मंगल इस राशि के लिए बहुत अनुकूल ग्रह होता है। मकर राशि के जातक मजबूत इरादों वाले होते हैं और कभी हार नहीं मानते। मंगल का प्रभाव इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को और भी बढ़ा देता है। ये मेहनती होते हैं और एक बार जो लक्ष्य तय कर लें, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं।

मकर राशि के जातकों को कैसे लाभ मिलता है?

  • ये लोग बहुत अनुशासित और जिम्मेदार होते हैं।
  • करियर में तेजी से आगे बढ़ते हैं और उच्च पदों पर पहुंचते हैं।
  • कारोबार में इनकी पकड़ मजबूत होती है और ये बड़ी योजनाओं को सफलता से पूरा कर सकते हैं।
  • निवेश और धन से जुड़े मामलों में इन्हें अच्छा लाभ मिलता है।

मंगल की कृपा कैसे प्राप्त करें?

  • हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मंगला गौरी व्रत रखें और शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाएं।
  • लाल रंग के कपड़े पहनें और लाल मसूर की दाल का दान करें।
  • घर में मंगल यंत्र स्थापित करें और रोज़ उसका पूजन करें।
  • रोज़ सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ मंगलाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews