मंगल-शुक्र के मेष राशि में प्रवेश से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मान सम्मान में वृद्धि, करियर से लेकर कारोबार में तरक्की

grah gochar 2026

Shukra/Mangal Gochar In Mesh: धन-वैभव, प्रेमके कारक शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल का मेष में प्रवेश होने वाला है, जो कई राशियों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,वर्तमान में दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में विराजमान है, जो 24 अप्रैल तक यहीं रहेंगे और फिर 25 अप्रैल को मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और फिर 19 मई 2024 तक यही रहेंगे। वही साहस, शौर्य, प्रॉपर्टी और वीरता के कारक मंगल 1 जून को मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो कई राशियों के लिए लकी साबित होगा। आइए जानते हैं मेष राशि में शुक्र और मंगल के आने से किन तीन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मंगल और शुक्र इन 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा

मेष राशि – शुक्र का मेष राशि में प्रवेश जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि गुरू मेष राशि में पहले से ही विराजमान है। शुक्र के गोचर से करियर में उन्नति, नौकरी में पदोन्नति के कई अवसर मिल सकते हैं। हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। अविवाहित शादी के बंधन में बंध सकते है । मंगल ग्रह से आर्थिक लाभ हासिल हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आय के नए नए स्त्रोत बनेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।मंगल के प्रभाव से कोई प्रापर्टी का लेन- देन कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि – शुक्र का गोचर जातकों के लिए लकी साबित होगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में तरक्की मिलने के योग है। पत्रकारिता, कला, शिल्प से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के आसार है। यात्रा पर जा सकते है, भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा।इस अवधि में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मंगल ग्रह के गोचर से किस्मत का साथ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन और मकर राशि- शुक्र के गोचर से वित्तीय लाभ के साथ कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।विदेश में व्यापार करने वालों को सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा । स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। रियल स्टेट, प्रापर्टी, मेडिकल और खान- पान से संबंधित काम करने वालों को विशेष लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। साथ ही आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews