जीवन में समृद्धि आने का संकेत है ये 3 एंजल नंबर, ये देते हैं करियर में तरक्की, लव लाइफ में खुशहाली

अंक शास्त्र में कई सारे अंक दिए गए हैं, जो ग्रहों से संबंधित हैं। व्यक्ति अपनी जन्मतिथि के आधार पर इन अंकों के जरिए जीवन और भविष्य के बारे में जानता है। इसके अलावा कुछ एंजल नंबर का जिक्र भी मिलता है।
Numerology Angel numbers

Image Credit: Freepik

अंक ज्योतिष, वैदिक विद्याओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शाखा है, जो अंकों पर आधारित है। इसमें अंकों के जरिए व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। वैसे तो अंक शास्त्र मूलांक के आधार पर काम करता है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि के जरिए प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ विशेष अंकों का उल्लेख भी इसमें दिया गया है।

अंक शास्त्र में कुछ खास नंबर भी बताए गए हैं, जो एंजल नंबर कहलाते हैं। जो नंबर बार-बार रिपीट होते हैं, उन्हें यही कहा जाता है। जैसे 111, 222, 55, 11:11 कुछ इस तरह के नंबर बेहद ही खास माने गए हैं।

क्या है अंक शास्त्र के एंजल नंबर (Numerology)

एंजल नंबर को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक इनका बार-बार दिखना जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति का संकेत है। अगर हर जगह किसी न किसी कारण से आपको यह नंबर दिखाई दे रहे हैं इसका ही मतलब है कि भविष्य में आप कुछ ना कुछ अच्छा प्राप्त करने वाले हैं। यह जीवन के अलग-अलग क्षेत्र पर अलग-अलग प्रभाव डालकर सकारात्मक परिणाम देते हैं।

एंजल नंबर का संकेत (Angel Numbers)

अगर आपको किसी दीवार पर, गाड़ी की नंबर प्लेट पर या किसी अन्य स्थान पर यह नंबर लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं, तो यह आपको समृद्धि के आगमन का संकेत दे रहे हैं। यह बता रहे हैं कि नए काम की शुरुआत करने के लिए समय सही है। बीती बातों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ना और हाथ आए मौके नहीं गवाना इन नंबरों का अर्थ है।

करियर पर प्रभाव

एंजल नंबर्स के करियर पर प्रभाव की बात करें तो यह काफी बेहतर माना गया है। उनके दिखने का अर्थ है कि काम में जो भी बाधाएं आ रही है वह दूर हो जाएगी। आप मेहनत से जो काम करेंगे आपको उसमें सफलता मिलेगी। यह बड़ी कामयाबी हाथ लगने का संकेत भी है।

लव और मैरिड लाइफ

एंजल नंबर का बार-बार देखना व्यक्ति की लव लाइफ और मैरिड लाइफ से भी जुड़ा हुआ है। इस तरह के नंबर बताते हैं कि आपका रिश्ता पार्टनर के साथ मजबूत होने वाला है। यह वैवाहिक जीवन में खुशियां आने का संकेत है। वहीं जो लोग सिंगल है उन्हें अपने जीवन का प्यार प्राप्त हो सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews