मोबाइल नंबर खोलेगा भविष्य के राज, अंक ज्योतिष से जानें कैसी है आपकी किस्मत

हर व्यक्ति के मोबाइल नंबर का आखिरी अंक अलग होता है, जो उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। चलिए आज हम आपको किसी के आधार पर भविष्य और जीवन की जानकारी देते हैं।
Numerology

जैसे हर व्यक्ति की राशि अलग है। उस तरह से सभी की जन्म तिथि से निकले मूलांक भी अलग होते हैं। इन्हीं मूलांकों को देखकर व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ पता कर सकता है। अंक शास्त्र में इन सब बातों का विस्तार से उल्लेख दिया गया है। मुख्य रूप से नंबर 1 से 9 के बीच बताए गए हैं, जिनका नौ ग्रहों से संबंध है।

जन्मतिथि और राशि की तरह मोबाइल नंबर भी अलग होता है। अगर हम चाहें तो अपने फोन नंबर के आखिरी अंक से आने वाले समय के बारे में जान सकते हैं। मोबाइल नंबर वर्तमान समय में हमारे दैनिक जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है। यह हमारी किस्मत से लेकर जीवन की दृष्टिकोण के बारे में काफी कुछ बताता है।

मूलांक 1 (Numerology)

अगर आपके मोबाइल नंबर में आखिरी अंक एक आता है तो यह नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को दर्शाने का काम करता है। इस तरह के लोगों में कॉन्फिडेंस कूट-कूट कर भरा होता है। यह जन्मजात लीडर होते हैं और टीम का नेतृत्व बहुत अच्छी तरीके से करते हैं। ये महत्वकांक्षाओं से भरपूर होते हैं और इनका आत्म बल भी कमाल का होता है। कभी कभी यह जिद भी कर जाते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों के मोबाइल नंबर में आखिरी संख्या दो है यह लोग बहुत भावुक किस्म के होते हैं। उनके अंदर सहयोग करने की क्षमता दूसरों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। यह संवेदनशील होते हैं और रिश्तो में संतुलन बनाए रखना अच्छी तरीके से जानते हैं। छोटी-छोटी बातों से यह बहुत जल्दी हर्ट हो जाते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का आखिरी नंबर तीन है यह जिंदा दिल और आकर्षक किस्म के होते हैं। यह किस्मत की धनी होते हैं और जीवन में सब कुछ बहुत आसानी से हासिल कर लेते हैं। योग, लेखन, कला जैसे क्षेत्र में इनकी रुचि होती है। सामाजिक रूप से यह बहुत सक्रिय होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews