अंक ज्योतिष के मुताबिक हर व्यक्ति का अपना स्वभाव है। अगर हम आने वाले भविष्य और व्यक्ति के अंदर छुपे हुए गुणों के बारे में जानना चाहते हैं तो इन अंकों के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं। अंक शास्त्र में मुख्य रूप से 1 से 9 तक के मूलांक का उल्लेख मिलता है। यह मूलांक हर महीने की हर जन्म तिथि से जुड़े हुए हैं।
जिस तरह से नवग्रह है उसी तरह से 9 मूलांक है जो हर ग्रह से जुड़े हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसे अंक के बारे में बताते हैं जो प्यार में बहुत डेडीकेटेड होते हैं। अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर वह कोशिश करते हैं जो यह कर सकते हैं। चलिए इन लोगों के बारे में जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें
मूलांक 2
हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के लोगों की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक यही कहलाता है। इस अंक पर चंद्र देव का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। स्वभाव से यह काफी इमोशनल होते हैं और अपने पार्टनर को बेहतर ढंग से समझते हैं। इनके मन में पार्टनर के प्रति वफादारी की कूट-कूट कर भरी होती है।
मूलांक 9
मूलांक 2 की तरह मूलांक 9 के लोग भी ऐसे ही होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक यही कहलाता है। यह प्यार को लेकर बहुत समर्पित होते हैं। अपने पार्टनर के लिए ही पूरी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाते हैं। हालात चाहे कैसे भी क्यों ना हो कि कभी भी अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। यह लोग हर सिचुएशन में अपने पार्टनर को खुश रखना जानते हैं। इनका स्वामी ग्रह राहु होता है जो इन्हें वफादार और मेहनती बनाता है। इन्हें परफेक्ट लाइफ पार्टनर कहा जा सकता है। यह अपने साथी की हर छोटी बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं।
मूलांक 6
मूलांक 6 भी इन्हीं में से एक है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक यही कहलाता है। अंक शास्त्र में इसे शुक्र का नंबर बताया गया है जो व्यक्ति के जीवन में प्रेम सौंदर्य और धन लेकर आता है। ये लोग रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। ये अपने पार्टनर को बहुत महत्व देते हैं। यह काफी रोमांटिक होते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।