Hindi News

आसानी से किसी को भी दीवाना बना लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक होता है जो उसकी जन्मतिथि के जरिए प्राप्त किया जाता है। यह मूलांक उसके जीवन और भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी देने का काम करता है। चलिए हम आपको कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।
आसानी से किसी को भी दीवाना बना लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

अंको की सहायता से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन के बारे में सारी चीज बहुत आसानी से जान सकता है। यह हमारे व्यक्तित्व पर भविष्य से जुड़े ऐसे नंबर होते हैं जो यह बताते हैं कि आने वाला समय कैसा होने वाला है। अगर आप अपने जीवन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो बहुत आसानी से नंबरों की सहायता से सब कुछ पता कर सकते हैं।

अंक ज्योतिष एक ऐसा माध्यम है, जो इन नंबरों के बारे में विस्तार से उल्लेख देता है। हर अंक का अपना महत्व है क्योंकि यह किसी ने किसी ग्रह से संबंधित है। ग्रह वैसे भी व्यक्ति के जीवन को बहुत गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो किसी को भी दीवाना बनाने का साहस रखते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। जब इन तारीखों के अंकों को आपस में एकल अंक आने तक जोड़ा जाएगा तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चली जान लेते हैं कि यह लोग किस तरह के होते हैं।

शुक्र है इनका स्वामी

मूलांक 6 के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है जो शांति और प्रेम का प्रतीक है। ये अट्रैक्टिव व्यक्तित्व देने का काम करता है। यह लोग लंबे समय तक जवान नजर आते हैं और इनका बुढ़ापा बहुत देरी से आता है।

खुलकर जीते हैं जिंदगी

इस मूलांक के लोग बहुत खुश मिजाज स्वभाव के होते हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। इन्हें अच्छी तरह से रहना बहुत अच्छा लगता है। ये सजना संवरना बहुत पसंद करते हैं। यह सामाजिक रूप से काफी सक्रिय होते हैं।

कला के प्रति रुझान

इन लोगों का कला के प्रति अलग ही रुझान देखने को मिलता है। इनके अंदर एक ऐसा अट्रैक्शन होता है कि लोग खुद ब खुद इनकी तरफ खींचने चले जाते हैं। यह बहुत भरोसेमंद होते और दिल के साफ होते हैं।

होते हैं खर्चीले

यह लोग अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें पढ़ाई से ज्यादा पेंटिंग म्यूजिक और कल के क्षेत्र में रुचि होती है। शुक्रिया में भरपूर मात्रा में ध्यान देता है जिसकी वजह से यह खूब पैसा खर्च करते हैं।

कैसे होते हैं रिश्ते

इस मूलांक के लोग बहुत जल्दी घुल मिल जाते हैं। यह किसी के भी बहुत अच्छे दोस्त साबित होते हैं और अगर प्यार में पड़ जाएं तो जिंदगी भर रिश्ता निभाते हैं। इन्हें ये अच्छी तरह से पता होता है कि पार्टनर को किस तरह से खुश रखना है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews