Hindi News

खुद को बहुत बुद्धिमान समझते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, ये होते हैं किताबी कीड़ा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जैसे हर व्यक्ति की राशि उसके बारे में जानकारी देती है। उस तरह से जन्म तिथि भी बहुत कुछ बताने का काम करती है। आज हम आपको मूलांक 5 के लोगों के बारे में बताते हैं।
खुद को बहुत बुद्धिमान समझते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, ये होते हैं किताबी कीड़ा

राशि की तरह हमारी जन्मतिथि भी जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करती है। अगर हमें ये समझना है कि आने वाले समय में परिस्थितियां कैसी रहेगी। हम किस क्षेत्र में कैसा प्रदर्शन करेंगे तो जन्मतिथि के माध्यम से ये सब कुछ पता किया जा सकता हैं। ये सारी गणना अंक शास्त्र के माध्यम से होती है।

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो व्यक्ति के जीवन और भविष्य की जानकारी अंकों के जरिए देता है। ये सारे अंक जन्मतिथि से प्राप्त किए जाते हैं, जो सारी चीजों की जानकारी देते हैं। इन अंकों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। चलिए आज मूलांक 5 के लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 5 (Numerology)

जिन लोगों की जन्म तारीख 5,14 या 23 है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध है, जो इस मूलांक के व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर करता है। चलिए इनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

नहीं सुनते ना

मूलांक 5 के लोगों को किसी भी बात में ना सुनना पसंद नहीं है। अगर इनकी किसी बात को मानने से या काम करने से कोई मना कर दे तो ये बात इन्हें बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।

बोलचाल में माहिर

बुध के प्रभाव से ये लोग बातचीत करने में माहिर होते हैं। इन्हें बातें करना अच्छा भी लगता है और जब मौका मिलता है ये बक बक करने बैठ जाते हैं। अपनी वाकपटुता से ये अपने हर काम पूरे कर लेते हैं।

खुद को समझते हैं बुद्धिमान

बुध के प्रभाव से ये लोग समझदार तो होते हैं लेकिन कई बार इन्हें लगता है कि दुनिया में इनसे ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं है। कई बार इस कारण से ये अहंकार में भी आ जाते हैं। हालांकि, थोड़ी समय में इन्हें सब कुछ समझ आ जाता है और ये अपनी गलती भी मान लेते हैं।

किताबों के शौकीन

इस मूलांक के लोग किताबें पढ़ने के शौकों होते हैं। इन्हें अलग अलग किताबों को पढ़ना और उनमें दी गई जानकारी को जानना सीखना अच्छा लगता है। ये दिन भर किताबों के साथ निकाल सकते हैं।

घूमने के शौकीन

इस मूलांक के लोगों को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। यह नई नई जगह को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यह कभी भी एक जगह नहीं टिकते और इनका एक जगह से दूसरी जगह आना जाना चलता रहता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews