Hindi News

राहु से प्रभावित होती है ये 4 जन्मतिथि, इन जातकों को जल्दी नहीं मिलता प्यार, खूब कमाते हैं धन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से हर राशि के व्यक्ति का जीवन और भविष्य अलग-अलग है। उस तरह से हर जन्म तिथि भी व्यक्ति के संबंध में यही जानकारी देती है। चलिए आज हम आपको राहु से प्रभावित लोगों के बारे में बताते हैं।
राहु से प्रभावित होती है ये 4 जन्मतिथि, इन जातकों को जल्दी नहीं मिलता प्यार, खूब कमाते हैं धन

अंक शास्त्र, ज्योतिष में गणना करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण आधार माना गया है। यह एक ऐसी विद्या है, जो अंकों के आधार पर काम करती है और व्यक्ति के जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी देती है। अगर हमें अपने जीवन और आने वाली भविष्य के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो हम राशियों के साथ अंकों के जरिए भी सब कुछ जान सकते हैं। जिन अंकों पर ये गणना की जाती है वह जन्मतिथि के जोड़ से प्राप्त किए जाते हैं।

अंक शास्त्र में मूलांक का विशेष महत्व माना गया है, जिन्हें व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़कर प्राप्त किया जाता है। जन्मतिथि के आंखों को तब तक जोड़ा जाता है जब तक एक अंक का उत्तर प्राप्त नहीं होता। यह उत्तर अक्सर 1 से 9 के बीच की संख्या होते हैं, जो नौ ग्रहों से संबंधित है। इन्हें देखकर हम आसानी से सब कुछ पता कर सकते हैं। आज हम आपको मूलांक 4 के लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 4 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आखिर में उत्तर चार ही आएगा। आज हम आपको इनके स्वभाव और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

राहु है स्वामी

अंक शास्त्र में मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु को बताया गया है। यह उनके जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करता है। राहु के प्रभाव से यह जातक योजना के अनुसार अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं और तरक्की हासिल करते हैं।

खूब मिलता है धन

मूलांक 4 के लोगों को अपना काम व्यवस्थित ढंग से करना अच्छी तरह से आता है। उनकी योजना बनाकर चलने की ये आदत इन्हें जीवन में खूब सफल बनाती है। अपनी इस आदत की वजह से जीवन में खूब सारा पैसा भी कमाते हैं।

स्वभाव से जिद्दी

इस मूलांक के लोग स्वभाव से थोड़ा जिद्दी किस्म के होते हैं। अगर एक बार ठान लेते हैं कि इन्हें कोई काम करना है तो जब तक यह उसे पूरा नहीं कर लेते तब तक हार नहीं मानते। इन्होंने जो बोल दिया वह इन्हें करना होता है। हमेशा अपनी चलाते हैं कभी भी किसी की सलाह नहीं सुनते।

बेहतरीन लीडर

योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं इसलिए बेहतरीन लीडर बन सकते हैं। यह लोग चाहे तो डॉक्टर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर या वकील जैसे प्रोफेशन अपना सकते हैं। फिल्में के लिए स्कोप का भी होता है।

भाई बहनों से झगड़ा

मूलांक 4 के लोगों का अपने भाई बहनों के साथ कुछ खास रिश्ता नहीं रहता। इनकी अनबन होती रहती है जो रिश्ते में दूरी लेकर आती है। इन लोगों के ज्यादा दोस्त भी नहीं होते और यह सीमित लोगों के बीच अपना जीवन गुजारते हैं।

कैसी रहती है लव लाइफ

इन लोगों को प्यार तो हो जाता है क्योंकि प्रेम के प्रति इनका झुकाव काफी ज्यादा रहता है। हालांकि इसके बावजूद भी लव रिलेशनशिप में इन्हें बहुत जल्दी सफलता नहीं मिलती। कई बार इनका इनका जिद्दी स्वभाव रिश्तों के बीच आ जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews