चंद्रमा का कारक है मोती, मन को रखता है शांत, जानें कैसे करें धारण

ज्योतिष में जिस तरह से हर ग्रह का महत्व बताया गया है। उस तरह से रत्नों का भी खास महत्व माना गया है। चलिए आज हम आपको चमत्कारी मोती के बारे में बताते हैं, जो चंद्रमा का कारक है।
Pearl

Pearl: ज्योतिष का हमारे जीवन से कितना गहरा संबंध है, यह हम सभी जानते हैं। इसमें हमारे जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में जिक्र दिया गया है। हमें कब, क्या कैसे और किन नियमों का पालन करना चाहिए। इसका उल्लेख भी ज्योतिष में देखने को मिलता है। यही कारण है कि व्यक्ति जब किसी मुसीबत का सामना करता है तब भी वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक बहुत ही महत्वपूर्ण शाखा है। इसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकर सही रत्न धारण कर सकता है। अगर ग्रहों की स्थिति को समझ कर ज्योतिष के नियमों के मुताबिक सही रत्न पहन लिया जाए, तो हम जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

चमत्कारी है मोती (Pearl)

रत्न शास्त्र में 9 रत्नों और 84 उपरत्नों का उल्लेख दिया गया है। इन्हें अगर कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के आधार पर धारण कर लिया जाए तो जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आने लगते हैं। आज हम आपको ऐसे ही रत्न मोती के बारे में जानकारी देते हैं।

चंद्रमा का कारक मोती

सफेद रंग का मोती ज्योतिष में चंद्रमा का कारक माना गया है। इसे धारण कर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आप चंद्रमा की कमजोर स्थिति का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष की सलाह से इसे धारण कर सकते हैं।

कैसे करें धारण

  • मोती धारण करने के लिए इसे एक दिन पहले गंगाजल, शहद, दूध, चीनी और गोमूत्र के मिश्रण में डूबा दें।
  • इसके बाद चांदी की अंगूठी में जड़ा यह मोती आपको अपने हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहनना है।
  • इसे अगर शुक्ल पक्ष के सोमवार की रात पहना जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त होता है।
  • इसे पूर्णिमा के दिन धारण करने की सलाह भी दी जाती है।

होंगे ये फायदे

  • मोती धारण करने से व्यक्ति का दिल और दिमाग शांत रहते हैं। दरअसल, चंद्रमा मन का कारक है, जिसकी स्थिति अगर ठीक नहीं रहती तो व्यक्ति उत्तेजित होता है इसलिए मोती बहुत काम आता है।
  • जिन लोगों को बहुत गुस्सा आता है, उन्हें मोती जरूर पहनना चाहिए। इसे पहन कर गुस्से पर काबू किया जा सकता है।
  • जो लोग तनाव का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत लाभकारी माना गया है।
  • त्वचा संबंधी परेशानी में भी यह बहुत कारगर है। इससे त्वचा के रोग धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
  • जो लोग करियर और कारोबार में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं, वह इसे धारण कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews