करोड़पति बनते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, इन्हें नहीं रहती सुख-सुविधाओं की कमी

हमें जब भी अपने जीवन में भविष्य की जानकारी प्राप्त करनी होती है, हम ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष में राशियों के माध्यम से व्यक्ति के बारे में सब कुछ बताया जाता है। राशियों के अलावा जन्म तिथि से भी सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Numerology

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमें व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। जिस तरह से राशियों के माध्यम से हम अपने जीवन में आने वाले परिस्थितियों के संबंध में सब कुछ पता कर सकते हैं। उस तरह से अंक शास्त्र में भी जन्मतिथि के अंकों के माध्यम से सब कुछ पता चल जाता है।

अंक शास्त्र के जरिए व्यक्ति के जीवन के बारे में पता करने के लिए जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक और जन्मांक निकाले जाते हैं। यह अंक नौ ग्रहों से संबंधित होते हैं और व्यक्ति के संबंध में हमें जानकारी देने का काम करते हैं। इनकी सहायता से किसी के भी व्यक्तित्व, व्यवहार, जीवन और भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। जब आप इन जन्म तिथियों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही प्राप्त होगा। इन लोगों के जीवन की बात करें तो यह सुख सुविधा से भरा जीवन व्यतीत करते हैं और इन्हें कभी किसी कमी का सामना नहीं करना पड़ता

होते हैं भाग्यशाली

इस मूलांक के लोग जन्म से काफी भाग्यशाली होते हैं। शुरुआत से ही इन्हें लग्जरी जिंदगी जीने का मौका मिलता है। जीवन में ये कभी भी किसी सुख सुविधा की कमी का सामना नहीं करते। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है।

आकर्षक होता है व्यक्तित्व

इस मूलांक के लोगों की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक होती है। अपने आकर्षक व्यक्तित्व से यह सभी का दिल जीत लेते हैं। इनकी पर्सनैलिटी में एक तरह का अट्रैक्शन होता है जिस वजह से लोग खुद-ब-खुद उनके पास बात करने के लिए पहुंच जाते हैं और इनसे दोस्ती करना चाहते हैं।

मेहनत करने में आगे

यह शुक्र का अंक है और यह लोग काफी मेहनती होते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में चाहे वह पढ़ाई हो, करियर या फिर कारोबार यह खूब मेहनत करते हैं। यह मेहनत करने से कभी नहीं कतराते और उनकी यही आदत इन्हें जीवन में सफल बनाने का काम करती है।

होते हैं खर्चीले

इस मूलांक के लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं और इन्हें शुरुआत से ही लग्जरी जिंदगी मिलती है। यही कारण है कि यह खर्च करने में भी माहिर होते हैं। यह जिंदगी में धन तो खूब कमाते ही हैं लेकिन उस हिसाब से खर्च भी करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews