Hindi News

स्वभाव से विनम्र और मददगार होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
राशि की तरह हर अंक का भी स्वामी ग्रह है, जो हमें व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले असर की जानकारी देता है। मूलांक के जरिए हम किसी का भी व्यवहार, जीवन और भविष्य जान सकते हैं।
स्वभाव से विनम्र और मददगार होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं लग्जरी जिंदगी

ग्रह नक्षत्र की दशा से हम हमारे जीवन में बन रही स्थिति की जानकारी आसानी से ज्योतिष के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। यह एक ऐसी विद्या है, जो हमें यह बताती है कि आने वाले दिनों में किस तरह की स्थिति उत्पन्न होगी और हमें उससे क्या परिणाम प्राप्त होंगे। दरअसल, जीवन के संचालन में ग्रहों का महत्वपूर्ण योगदान है और ये हमें सभी चीजों की जानकारी देने का काम करते हैं।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है जिनमें से एक अंक शास्त्र है। यह एक ऐसी विद्या है, जो हमें अंकों के स जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देने का काम करती है। अंक शास्त्र मुख्य रूप से जन्मतिथि के आधार पर सारा काम करता है। यह हमें बताता है कि व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा है और भविष्य कैसा रहेगा। चलिए आज कुछ लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही प्राप्त होगा।

शुक्र है स्वामी

जिस तरह से हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। उस तरह से हर अंक का भी एक स्वामी ग्रह बताया गया है। मूलांक 6 की बात करें तो इसका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, धन, दौलत, बरकत, ऐश्वर्य, मान सम्मान लेकर आता है। इनके जीवन पर शुक्र का काफी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।

विनम्र और मददगार

मूलांक 6 के लोगों के स्वभाव की बात करें तो यह काफी विनम्र स्वभाव के होते हैं और कभी भी किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटते। यह सभी से हंसकर मिलते-जुलते हैं और रिश्तों को मजबूती से निभाना जानते हैं। लव रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में ये काफी रोमांटिक पार्टनर कहे गए हैं।

मेहनत से सफलता

शुक्र देव के प्रभाव की वजह से इन लोगों को जीवन में खूब मान सम्मान और पहचान हासिल होती है। हालांकि इसके लिए इन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ती है। यह मेहनत करते हैं उसके बाद ही इन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

मजबूत आर्थिक स्थिति

इस मूलांक के लोग खूब सारा पैसा और धन दौलत कमाते हैं। जीवन में इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है और इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। यह नौकरी करें या फिर कारोबार इन्हें खूब पैसा मिलता है और यह ऐशो आराम भरी जिंदगी जीते हैं।

लग्जरी जिंदगी के शौकीन

शुक्र ग्रह के प्रभाव से इन लोगों को शुरुआत से ही काफी सुख सुविधा मिलती है। जिसकी वजह से ये लग्जरी जिंदगी के शौकीन बन जाते हैं। यह लोग सारी सुख सुविधाओं के बीच रहना बहुत पसंद करते हैं। अपनी शान में यह पैसा भी खूब खर्च करते हैं।

सौंदर्य प्रेमी

इस मूलांक के लोगों को जिस तरह से लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक होता है। उस तरह से यह खूबसूरती के प्रति भी आकर्षित रहते हैं। सुंदर चीजें और लोग इन्हें आकर्षित करने का काम करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews