इन 4 तारीखों में जन्में लोगों का प्रेम जीवन रहता है खुशहाल, जीवन भर निभाते हैं पार्टनर का साथ

हर व्यक्ति की राशि की तरह जन्मतिथि भी उसके संबंध में सारी जानकारी दे सकती है। चलिए आज कुछ विशेष तारीख में जन्में लोगों के प्रेम जीवन के बारे में जानते हैं।
Numerology

राशियों की तरह अंको का भी हमारे जीवन में बहुत गहरा महत्व है। जिस तरह से राशियों के सहारे नक्षत्र की स्थिति को समझ हम अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष में अंकों के जरिए यह करना अंक शास्त्र के माध्यम से की जाती है। इसमें कई अंकों का उल्लेख मिलता है।

अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके व्यक्तित्व और जीवन में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों में संबंध में स्पष्ट जानकारी मिलती है। ऐसे में अगर हम चाहे तो राशियों के अलावा जन्म तिथि के माध्यम से भी सब कुछ पता कर सकते हैं। इसके लिए कुछ अंकों की आवश्यकता पड़ती है।

मूलांक से भविष्य (Numerology)

अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि अंकों को जोड़कर कुछ अंक प्राप्त किए जाते हैं, जो मूलांक कहलाते हैं। इन अंकों के जरिए व्यक्ति अपने जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। चलिए आज ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं, जिनका प्रेम जीवन खुशियों से भरा हुआ रहता है।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, यह मूलांक 2 के जातक कहलाते हैं। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए जान लेते हैं कि इन लोगों का प्रेम जीवन कैसा रहता है।

प्रेम विवाह को संभावना

सबसे पहले तो आपको बता दें कि ये चंद्रमा का नंबर है, जो इन लोगों को शांत और शीतल स्वभाव का बनाता है। इन लोगों के लव मैरिज करने की संभावना काफी ज्यादा होती है।

इमोशनल और केयरिंग

इस मूलांक के लोग स्वभाव से काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं। यह केयरिंग होते हैं और अपने आसपास के लोगों की और खासकर अपने पार्टनर की बहुत केयर करते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद ही अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा अटैक हो जाते हैं। मुझे कभी भी अपने पार्टनर को दुख नहीं देना चाहते और हमेशा उसे खुश रखने की कोशिश करते हैं।

सच्चे और भरोसेमंद

यह लोग सच्चे दिल के होते हैं और कभी भी अपने मन में किसी के लिए बैर नहीं रखते। यह सब कुछ साफ बोलना पसंद करते हैं बातों को घुमाते नहीं। ये हमेशा सच का साथ देते हैं यही कारण है कि लोग इन पर काफी भरोसा करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews