नए साल में घर आई बिटिया को दें संस्कृत से प्रेरित नाम, जानें इनके मनमोहक अर्थ

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार का बहुत महत्व माना गया है। ये एक ऐसा संस्कार है, जिसके जरिए व्यक्ति को जीवन भर के लिए नाम के रूप में पहचान दी जाती है। अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम संस्कृत भाषा से जुड़े प्यारे नाम लेकर आए हैं।
baby name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनकी संतान दुनिया में सबसे कीमती है। जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है, तब इस बात की खुशी माता-पिता के चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई देती है। केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि घर का हर सदस्य मैं मेहमान को घर में देखकर खुशियों से भर जाता है। अपनी नटखट अदाओं से बच्चे सभी का दिल भी जीत लेते हैं।

घर में बच्चों के आने के बाद सभी लोगों के जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। इन जिम्मेदारियों को सभी बखूबी से पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। सारे कामों के बीच एक सबसे जरूरी काम बच्चों के लिए बेहतरीन नाम ढूंढना भी होता है। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अच्छा और अलग हो इसलिए यूनिक नाम की तलाश की जाती है।

यह हम सभी ने सुना है कि जैसा नाम वैसा काम। कहीं ना कहीं यह बात सच भी है क्योंकि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत गहरा असर करता है। अगर आपके घर नए साल में नन्ही बिटिया का जन्म हुआ है तो आप अपनी राजकुमारी के लिए संस्कृत भाषा से जुड़े कुछ नाम रख सकते हैं। चलिए आपको इन नाम की लिस्ट और उनके अर्थ बताते हैं।

बेटी के नाम (Baby Name)

आरुण्या

यह बहुत ही हटकर और प्यारा नाम है जो आप बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सूर्य की पहली किरण और सूरज की तरह चमकदार होता है।

आहना

यह बहुत ही यूनिक और ट्रेंडी नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। सूर्य का आंतरिक प्रकाश और किरणे यही कहलाती है।

धरा

अगर कोई छोटा और अर्थ पूर्ण नाम तलाश रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है।

अनाया

एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ अद्वितीय होता है। जिसकी कभी तुलना न की जा सके उसे यही कहा जाता है।

अग्नि

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली बिटिया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आग होता है जो आपकी बच्ची को हमेशा और ऊर्जावान बना कर रखेगा।

चक्रिका

यह खूबसूरत सा नाम आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। जिम्मेदार व्यक्ति जो अपने कंधे पर भार लेकर चल सकता है उसे यही कहा जाता है।

ध्रुवी

यह एक सुंदर नाम है जो आपकी बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ अचल और अविचल होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews