Hindi News

जनवरी से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम, शक्तिशाली राजयोग से धनलाभ के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों का बड़ा महत्व माना जाता है।हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद चाल बदलता है जिससे योग राजयोग का निर्माण होता है। इसी क्रम में जनवरी में देवगुरू बृहस्पति और चन्द्रमा मिलकर गजकेसरी राजयोग बनाने जा रहे है।
जनवरी से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम, शक्तिशाली राजयोग से धनलाभ के प्रबल योग

Gajkesari Rajyog in Gemini 2026: ग्रहों में खास करके देवगुरू बृहस्पति और मन के कारक चन्द्रमा की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। एक तरफ जहां देवगुरू बृहस्पति हर 13 महीने में राशि बदलते है। वे कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते है। गुरु ग्रह (बृहस्पति) धनु और मीन राशि के स्वामी है।वही चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह है।वे हर ढाई दिन में चाल बदलते हैं ,ऐसे में वे किसी ने किसी राशि के साथ मिलकर योग राजयोग का निर्माण करते है। वर्तमान में ज्ञान, बुद्धि, धर्म, भाग्य और संतान के कारक गुरू अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है और 5 दिसंबर 2025 को मिथुन में गोचर करेंगे। नए साल के पहले महीने यानि 2 जनवरी 2026 को मन के कारक चन्द्रमा भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में मिथुन राशि में चन्द्र व गुरू की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 4 जनवरी तक बना रहेगा। ज्योतिष में इस योग को लाभकारी माना गया है।

कब बनता है कुंडली में गजकेसरी राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग मतलब हाथी के ऊपर सवार सिंह। इस योग में चंद्रमा की युति गुरु, बुध और शुक्र के साथ होती है।अगर चंद्रमा ,गुरु, बुध और शुक्र में से किसी एक से भी केंद्र में हो तो गजकेसरी योग का निर्माण जातक की कुंडली में होता है । अगर किसी जातक की कुंडली के लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ हो तो इस योग का निर्माण होता है।यदि चंद्र या गुरु में से कोई भी एक दूसरे के साथ उच्च राशि में हो तो भी गजकेसरी योग बनता है।

गजकेसरी राजयोग और राशियों पर प्रभाव

तुला राशि पर प्रभाव: गजकेसरी राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में कई नए अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगार को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आय और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।नौकरीपेशा को प्रमोशन के वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील मिल सकती है।

मिथुन राशि पर प्रभाव: गजकेसरी राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभकारी साबित हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा और नई डील मिलने की संभावना है। मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग, गणित और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। इच्छाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।आर्थिक स्थिति मजूबत हो सकती है।

कर्क राशि पर प्रभाव: गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।जनवरी से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। विवाहितों का जीवन खुशहाल रहेगा। अविवाहित के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। गुरु और चंद्रमा मेहरबान रहेंगे।जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews