लोकसभा में आज संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 ( The Constitution (One Hundred and Thirty-First Amendment) Bill, 2026, The Union Territories Laws (Amendment) Bill, 2026 and The Delimitation Bill, 2026) पर चर्चा शुरु हुई , अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया कि कल शुक्रवार 17 अप्रैल को शाम 4 बजे लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर मतदान होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा विधेयकों पर 15–18 घंटे या आवश्यकतानुसार विस्तृत चर्चा कराई जाएगी।
सदन में विधेयकों पर चर्चा शुरू हुई जिसमें जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव और गृह मंत्री अमित शाह आमने सामने आ गए, अखिलेश यादव ने सरकार पर जनगणना में देरी कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनगणना इसलिए नहीं हो रही क्योंकि फिर हम जातिगत जनगणना की मांग करेंगे फिर आरक्षण की मांग करेंगे, उन्होंने कहा ये सरकार धोखा देना चाहती है अखिलेश यादव की ही पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही।
अखिलेश यादव को अमित शाह ने दिया करारा जवाब
अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव की बातों का जवाब देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह खड़े हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा – सदन की कार्यवाही को पूरा देश देख रहा है लेकिन यहाँ कुछ बयान ऐसे दिए गए जो जनता में चिंता पैदा कर सकते हैं अखिलेश यादव ने कहा जनगणना क्यों नहीं हो रही? तो मैं पूरे सदन के माध्यम से देश को बताना चाहता हूँ कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है, ये जारी है।
तंज – समाजवादी पार्टी का बस चले तो ये घरों की भी जाति तय कर दें
अमित शाह ने कहा अखिलेश यादव ने कहा हम जाति जनगणना की मांग करेंगे तो मैं बताना चाहता हूँ कि सरकार जाति जनगणना का निर्णय ले चुकी है, और जाति के साथ ही ये जनगणना हो रही है, अमित शाह बोले- समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव कह रहे हैं इसमें जाति का कॉलम नहीं है ..तो उनको मालूम होना चाहिए अभी घरों की गिनती हो रही है और घरों को कोई जाति नहीं होती, अमित शाह ने तंज कसा ..समाजवादी पार्टी का बस चले तो ये घरों की भी जाति तय कर दें।
ये जनगणना जाति जनगणना के साथ ही होने वाली है : अमित शाह
अमित शाह ने कहा जब व्यक्तियों की जनगणना होगी, नागरिकों की जनगणना होगी तो जाति की जनगणना होगी उसमें कॉलम रखा है, उन्होंने कहा ये मेरा विभाग है मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि ये जनगणना जाति जनगणना के साथ ही होने वाली है। अमित शाह यहीं रुके उन्होंने कहा सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की गैर संवैधनिक बात कही।
धर्म के आधार पर आरक्षण की मंजूरी नहीं देता सविधान
अमित शाह ने कहा गरजते हुए कहा – हमारा संविधान किसी भी प्रकार के धर्म के आधार पर आरक्षण की कतई मंजूरी नहीं देता और मैं फिर से सरकार का संकल्प बताता हूँ, कि धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी प्रकार का आरक्षण गैर संवैधानिक है इसका सवाल ही पैदा नहीं होता है।






