Hindi News

2 पावरफुल राजयोग से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, 2026 से शुरू होगा गोल्डन टाइम, निवेश-करियर और आकस्मिक धनलाभ के योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर एक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है और योग संयोग बनते है। नए साल 2026 में गुरू शुक्र हंस और मालव्य राजयोग बनाने जा रहे है जो 3 राशियों के लिए लकी होने वाले है।
2 पावरफुल राजयोग से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, 2026 से शुरू होगा गोल्डन टाइम, निवेश-करियर और आकस्मिक धनलाभ के योग

MALAVYA/HANS RAJYOG 2026 : नए साल 2026 में ग्रहों का महागोचर होने वाला है। इसमें सबसे अहम गोचर दैत्यों के गुरू शुक्र और देवताओं के गुरू बृहस्पति का गोचर है, क्योंकि 2026 में शुक्र और गुरू अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर मालव्य और हंस महापुरूष राजयोग बनाएंगे।प्रेम, सौंदर्य और सुख के कारक शुक्र वृषभ व तुला राशि के स्वामी है। वे कन्या राशि में नीच और मीन में उच्च का माने जाते है। वही ज्ञान, धर्म, और भाग्य के कारक गुरु कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते है। गुरु ग्रह (बृहस्पति) धनु और मीन राशि के स्वामी है। वर्तमान में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान है। साल 2026 में 2 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर मालव्य राजयोग बनाएंगे, जिसका प्रभाव 26 मार्च तक बना रहेगा।इसके बाद 2 जून 2026 को गुरू मिथुन से निकलकर उच्च राशि कर्क में गोचर कर हंस महापुरूष राजयोग बनाएंगे, जिसका प्रभाव अक्टूबर 2026 तक रहने वाला है।यह राजयोग 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन कौन की है वो राशियां….

मालव्य व हंस राजयोग 3 राशियों के लिए लकी

कन्या राशि पर प्रभाव: नए साल 2026 में हंस और मालव्य राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी सिद्ध हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, नए नए स्त्रोत भी बनेंगे। नौकरीपेशा को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है।बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुल सकते है। परिवार के साथ भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत है।

कुंभ राशि का प्रभाव : साल 2026 में मालव्य और हंस राजयोग के बनने से जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।नौकरीपेशा को प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। व्यापार में धनलाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । अटके रूके काम पूरे होंगे । करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे।समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन राशि पर प्रभाव: 2026 में मालव्य और हंस राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। समाज में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। निवेश से लाभ होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी।बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते है। इस दौरान करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ होगा।

कुंडली में कब बनता है मालव्य और हंस राजयोग

  • मालव्य राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। अगर शुक्र ग्रह पर सूर्य या गुरु की दृष्टि पड़ रही है तो इस राजयोग का फल व्यक्ति को कम प्रदान होगा। क्योंकि सूर्य और गुरु का शुक्र के साथ शत्रुता का भाव है।
  • वैदिक ज्योतिष में हंस राजयोग को शुभ माना जाता है।जब किसी की कुंडली में बृहस्पति लग्न हो और यहां से चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में कर्क, धनु या मीन राशि में होता हैं तो हंस राजयोग का शुभ योग बनता है। जिस भी जातक की कुंडली में बृहस्पति केंद्र भाव में होकर मूल त्रिकोण स्वगृही और उच्च राशि का होता है तो हंस राजयोग का निर्माण होता है। इस तरह के राजयोग से जातकों के जीवन में अच्छी सफलता, सुख, समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews