एजाज खान ने जताई प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की इच्छा, डायलिसिस से गुजर रहे हैं आध्यात्मिक संत

प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसे संत हैं जो हर उम्र के व्यक्ति के बीच प्रसिद्ध हैं। इन दिनों वो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। देशभर में उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है।
Premanand Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj) एक ऐसे संत हैं जिनके देशभर में हजारों लाखों की संख्या में भक्त मौजूद है। श्रीजी और राधा नाम से उन्होंने लोगों के मन में एक अद्भुत परिवर्तन जागृत किया है। सभी जानते हैं कि महाराज जी वृंदावन में कई सालों से बिना किडनी के जीवन जी रहे हैं। उनकी दोनों किडनी खराब है और इन दिनों वो डायलिसिस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। भक्तों को चिंता है कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

वृंदावन में कई भक्त प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए पहुंचते हैं। यहां कुछ ऐसे लोग भी आए हैं जिन्होंने उन्हें अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए आध्यात्मिक गुरु की सेहत की कुशलता की प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी किडनी दान देने की पेशकश की है।

प्रेमानंद जी महाराज को किडनी देने को तैयार एजाज

एजाज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि प्रेमानंद जी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने कभी भी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला है। उन्होंने कभी किसी को भड़काने का काम नहीं किया। मेरा मन करता है कि मैं उन्हें मिलूं और अगर मेरी किडनी मैच हो जाए तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं। एक्टर ने कहा कि उनके लिए दुआ करो कि वह 100 साल और जिएं और हिंदुस्तान के साथ हम सबका भला करें, उन्होंने ये भी कहा कि मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा।

View this post on Instagram

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

पहले भी मिल चुके हैं प्रस्ताव

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब महाराज को किडनी दान करने की प्रस्ताव मिले हैं। कई भक्त ऐसे हैं जिन्होंने उन्हें अपनी किडनी देने की पेशकश की है लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया। कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने भी अपनी किडनी दान देने की इच्छा व्यक्त की थी। बता दें महाराज अपने गिरते स्वास्थ्य को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और भक्तों को उनकी चिंता सता रही है।

महाराज जी की कहना मुझे जाना होगा (Premanand Maharaj)

महाराज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल भजन मार्ग से उनकी कोई ना कोई वीडियो शेयर की जाती रहती है। इन दिनों जो वीडियो सामने आ रही है उसमें उनका चेहरा सूजा हुआ दिखाई दे रहा है और बोलते समय आवाज में भी कंपन नजर आ रहा है। उनकी इस हालत ने अनुयायियों में चिंता की लहर दौड़ा दी है। अपने भक्तों से बातचीत करते हुए महाराज खुद अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि दोनों किडनी खराब हो गई है अब स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है मुझे आज नहीं तो कल जाना होगा। महाराज की इन बातों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है और देश भर में उनके स्वास्थ्य को लेकर कामना की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews