इन 5 राशियों की किस्मत चमका देता है हीरा, जानें इससे होने वाले चमत्कारिक लाभ

व्यक्ति जब भी अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करना चाहता है, वह ज्योतिष का सहारा लेता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से हीरा जीवन में खुशहाली लाता है।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई चीजों का जिक्र दिया गया है। ज्योतिष में हर चीज का अनुमान ग्रह नक्षत्र की स्थिति से लगाया जाता है। हर व्यक्ति की कुंडली होती है जिसमें समय-समय पर ग्रहों की चाल बदलती है और उसी को देखकर ज्योतिष हमें जीवन और भविष्य की जानकारी देता है। शुभ कामों की शुरुआत के मुहूर्त से लेकर समस्याओं का समाधान सब कुछ ज्योतिष में मिल जाता है।

रत्न शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें 9 रत्न और 84 उपरत्न का उल्लेख है। यह रत्न कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करते हैं। अगर ग्रह की अशुभ दशा के चलते आप परेशान चल रहे हैं तो इन्हें धारण कर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही रत्न के बारे में बताते हैं।

चमत्कारी है हीरा

आज हम काफी कीमती और चमत्कारी रत्न हीरा के बारे में बात कर रहे हैं। इसका संबंध शुक्र ग्रह से है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है वह इसे धारण कर सकते हैं। यह व्यक्ति के स्वभाव को आकर्षक बनाने का काम करता है। ज्योतिष की सलाह के बाद ही इसे धारण करना चाहिए।

रत्न शास्त्र(Ratna Shastra) से जानें कौन करें धारण 

ज्योतिष के मुताबिक वृषभ, कन्या, तुला, मिथुन और कुंभ राशि वाले हीरा पहन सकते हैं। जन्म कुंडली में शुक्र के योग कारक होने पर ही हीरा धारण करना चाहिए। शुक्र की स्थिति उच्च है तो हीरा शुभ फल देता है। शुक्र की महादशा में हीरा धारण किया जा सकता है।

कैसे करें धारण

हीरा किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को सूर्योदय के बाद पहना जा सकता है। इसे पहनने से पहले दूध, गंगाजल, मिश्री, जल और शहद से शुद्ध कर लें। इसके बाद शुक्र मंत्र का जाप करें और इसे धारण कर लें।

होंगे ये फायदे

  • जो व्यक्ति हीरा पहना है उसके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।
  • यह शुक्र से जुड़ा हुआ रत्न है, जो शुक्र की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • जब व्यक्ति का शुक्र मजबूत हो जाता है, तो उसके जीवन में सुख, समृद्धि, धन, मान सम्मान, ऐश्वर्य और सांसारिक सुख बढ़ जाते हैं।
  • यह व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियों को लेकर आता है। जो लोग वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना कर रहे हैं उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए।
  • हीरा धारण करने वाला व्यक्ति विलासिता से भरा जीवन जीता है। मान्यताओं के मुताबिक यह व्यक्ति की आयु को बढ़ाने का काम करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews