Ratna Shastra: इन 2 राशियों की किस्मत चमका देता है बुध का ये रत्न, हो जाएंगे वारे-न्यारे

जिस तरह से ग्रह हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। उस तरह से रत्न ग्रहों पर प्रभाव डालने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको पन्ना धारण करने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।
cancer

Ratna Shastra: ज्योतिष हिंदू धर्म का एक प्रमुख हिस्सा है, जो व्यक्ति की कुंडली में विराजित नौ ग्रहों के हिसाब से गणना करता है। नवग्रह मिलकर व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ कैसा असर डाल रहे हैं। इसकी जानकारी ज्योतिष से ही मिलती है। अगर ग्रह व्यक्ति के जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल रहे हैं तो उसके अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए कुछ रत्न पहनाएं जाते हैं।

आज हम आपको बुध ग्रह से संबंधित रत्न पन्ना के बारे में बताते हैं। यह व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशहाली लाने का काम करता है। इस धारण करने वाला व्यक्ति व्यापार और करियर में सफलता प्राप्त करता है। इससे व्यक्ति की कम्युनिकेशन भी मजबूत होती है। चलिए जानते हैं कि इसे कैसे पहनते हैं और इससे क्या लाभ होते हैं।

कौन करे धारण

ज्योतिष के मुताबिक कन्या और मिथुन राशि के लोगों के लिए पाना काफी शुभ होता है। इसके लिए बस इतना ध्यान रखना है की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति नेगेटिव नहीं होनी चाहिए। अगर कुंडली में बुध ग्रह उच्च पद पर विराजमान है तो इसे पहन सकते हैं। बुद्ध के पंचम लगन पर नवम स्थान में मिथुन या कन्या राशि है तो भी इसे पहना जा सकता है। इसके साथ कभी भी मूंगा धारण नहीं किया जाता।

पन्ना ऐसे करें धारण

अगर आप पन्ना धारण करना चाहते हैं तो इसे सोने की धातु में जुड़वा कर पहनें। इसे हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कि कनिष्ठ में पहना जाता है। धारण करने से पहले इस गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए।

होंगे ये लाभ

  • जो व्यक्ति पन्ना पहनता है उसकी तर्क शक्ति मजबूत होती है।
  • इसे धारण करने से व्यक्ति को कैरियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।
  • बुध ग्रह का संबंध कारोबार से होता है इसलिए जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें इसे जरूर धारण करना चाहिए। धारण करने से पहले एक बार कुंडली में बुध की स्थिति देख लेनी चाहिए।
  • जो लोग मीडिया, संगीत, फिल्म या गणित के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह काफी लाभकारी है।
  • जिन लोगों को तोतलेपन की समस्या है या फिर शब्द का उच्चारण सही से नहीं कर पाते हैं। उनके लिए भी यह काफी शुभ होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews