Ratna Shastra: मांगलिक दोष से छुटकारा दिलाएगा ये चमत्कारी रत्न, करियर को मिलेगी गति

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह की जानकारी देता है। इसमें कुछ रत्न भी बताए गए हैं जो जीवन की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के जीवन के बारे में सभी तरह की जानकारी देने का काम करता है। व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानी, ग्रहों की स्थिति और परेशानियों से समाधान सब कुछ ज्योतिष में बताया गया है। ज्योतिष में उल्लेखित जानकारी के मुताबिक अगर व्यक्ति की कुंडली में मांगलिक दोष होता है तो उसे वैवाहिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जो लोग मंगलिक दोष से प्रभावित होते हैं उनके विवाह में देरी होती है और बने बने रिश्ते भी बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में कुंडली में मंगल के शुभ प्रभाव को पाने के लिए कुछ रत्नों को धारण करने की सलाह दी गई है। कुछ ऐसे रत्न है जिन्हें धारण करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। ऐसा ही एक रत्न मूंगा है जिसे हम कोरल भी कहते हैं। इस धारण करने से व्यक्ति के जीवन की सारी बढ़ाएं दूर हो जाती है और वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहता है। चलिए मूंगा धारण करने के तरीके और इससे होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।

ऐसे करें धारण

  • सबसे पहले तो मूंगा धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेना आवश्यक है। बिना ज्योतिष की सलाह के कोई भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए।
  • जो लोग मंगलिक दोष से परेशान है उन्हें सोने या तांबे की अंगूठी में मूंगा पहनना चाहिए।
  • इसे मंगलवार के दिन धारण करना लाभकारी साबित होता है।
  • मूंगा धारण करने से पहले इसे कच्चे दूध और गंगाजल में डुबोकर रख दें। इसे पहनने के पूर्व भगवान हनुमान की पूजन जरूर करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • यह सब कुछ करने के बाद अंगूठी को अच्छी तरह से धोकर अपनी इंडेक्स या फिर रिंग फिंगर में पहन लें।

होंगे ये लाभ

  • मूंगा धारण करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही वैवाहिक समस्याएं दूर हो जाती है।
  • यह रत्न व्यक्ति को मानसिक शांति देने का काम करता है।
  • इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह सदा ऊर्जावान बना रहता है।
  • जिन लोगों की करियर में किस तरह की समस्या आ रही है अगर वह मूंगा धारण करते हैं तो उनकी समस्या दूर हो जाती है।
  • जिन लोगों को क्रोध बहुत अधिक आता है उनके लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है।
  • मूंगा धारण करने वाले व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है। वह अपनी टीम का या सौंपे गए काम का नेतृत्व अच्छी तरह से कर पाता है।
  • इसे धारण करने से मानसिक स्थिति मजबूत होती है और नकारात्मकता भी दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews