नन्हे राजकुमार को दें संस्कृत से निकले ये नाम, बहुत ही खास है इनका अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों से जुड़ी सारी चीज बेहतर चाहते हैं। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है, जो सभी बच्चों को यूनिक देने की कोशिश करते हैं। चलिए आज हम आपके प्यारे बेटे के लिए कुछ नाम बताते हैं।
Popular Baby Name

हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे राजकुमार और राजकुमारी से कम नहीं होते। अपने पेरेंट्स का प्रिंस और प्रिंसेस बनने के लिए बच्चों को किसी शाही परिवार में जन्म लेने की जरूरत नहीं होती क्योंकि हर माता-पिता अपने बच्चों को अपने रॉयल ट्रीटमेंट देते हैं। घर में बच्चों के आगमन के बाद उसका बहुत ख्याल रखा जाता है और हर जरूरत को पूरा करने की कोशिश की जाती है।

जब नन्हे मेहमान का घर में आगमन होता है तो माता-पिता और पूरे परिवार की जिम्मेदारी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कई सारी जिम्मेदारियां के बीच मामा, मौसी, बुआ और चाचा को बच्चों के लिए बेहतरीन नाम ढूंढने का काम भी सौंप दिया जाता है। हर परिवार यह चाहता है कि उनके बच्चे का नाम यूनिक और अर्थपूर्ण हो जो उसके जीवन पर सकारात्मक असर डाले। अगर आप भी यही चाहते हैं तो हम आपको कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

बेटे के नाम (Baby Name)

तरुष

यह बहुत ही यूनिक नाम है, जो अब तक आपने शायद ही सुना होगा। इस नाम का अर्थ विजेता और हर जगह जीत हासिल करने वाला होता है।

ओजस

यह खूबसूरत नाम भी बेटे के लिए चुना जा सकता है। ओजस का अर्थ चमक और प्रकाश होता है, जो आपके बच्चे के जीवन को खुशियों की रोशनी से भर देगा।

चित्राक्ष

यह एक बहुत ही सुंदर नाम है, जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। सुंदर आंखों वाला व्यक्ति यही कहलाता है।

प्रद्युत

यह नाम भी हटकर रहेगा जिस पर आप अपने बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। उज्जवल और चमकदार इस नाम के खूबसूरत अर्थ हैं।

तवस्य

यह बहुत ही शानदार और हटकर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ शक्ति और ताकत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews