Hindi News

शनि के वक्री होने से पलटेगी इन 2 राशियों की किस्मत! पावरफुल केंद्र त्रिकोण राजयोग का विशेष लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
ज्योतिष में केंद्र त्रिकोण राजयोग अत्यंत शुभ माना गया है। इसके प्रभाव से जीवन में धन, सफलता, प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है।
शनि के वक्री होने से पलटेगी इन 2 राशियों की किस्मत! पावरफुल केंद्र त्रिकोण राजयोग का विशेष लाभ

Kendra Trikon Rajyog :ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और दंड का देवता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, अन्य ग्रह की तुलना में शनि को एक से दूसरी राशि में जाने पर 2.5 वर्ष लगता हैं, ऐसे में एक ही राशि में दोबारा आने में शनि को करीब 30 साल लगते है।

वर्तमान में शनि गुरू की राशि मीन राशि में विराजमान है और 13 जुलाई को मीन में ही वक्री होने जा रहे है, जिससे केन्द्र त्रिकोण राजयोग बनेगा।शनि 138 दिनों तक वक्री रहेंगे इस योग के बनने से जातकों को धन, समृद्धि, यश और मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।विशेष रूप से जिनकी कुंडली में शनि शुभ भाव में स्थित है, उन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

केन्द्र त्रिकोण राजयोग 3 राशियों के लिए शुभ

वृश्चिक राशि: शनि का केन्द्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। भवन निर्माण, वाहन खरीदने या किसी बड़े निवेश का योग बन सकता है। व्यापार के लिए नए अवसर मिल सकते है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

धनु राशि : शनि का केन्द्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है।प्रॉपर्टी, वाहन, मकान खरीद सकते है। जीवन में शांति बनी रहेगी और शनि ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों में कमी आएगी।विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। करियर, धन और अन्य क्षेत्रों में उन्नति मिलेगी। आर्थिक रूप मजबूत होंगे। पुराने किसी ऋण से भी छुटकारा मिलने की पूरी संभावना है।

कुंडली में कब बनता है केन्द्र त्रिकोण राजयोग

ज्योतिष के मुताबिक, कुंडली में जब 3 केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 जब आपस में युति, दृष्टि संबंध अथवा राशि परिवर्तन करते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है।केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है।इस योग से धन, समृद्धि, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यह राजयोग उन राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह केंद्र और त्रिकोण भाव में युति करता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !