Hindi News

गणेश चतुर्थी पर शुक्र के घर में होगा शत्रु ग्रह का गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत 

Published:
शुक्र की राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। यह संयोग गणेश चतुर्थी पर बनेगा। कई राशियों को फायदा होगा। धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी। सफलता कदम चूमेगी। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
गणेश चतुर्थी पर शुक्र के घर में होगा शत्रु ग्रह का गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत 

शुक्र (Shukra) और चंद्रमा दोनों का ही कुंडली में विशेष महत्व होता है। इनकी हर एक चाल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है।इन दोनों ग्रहों को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। लेकिन इनका मिलन कुछ लोगों पर शुभ प्रभाव भी डालता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। वहीं चंद्रमा के भावना और मन् के कारक हैं।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर दोनों ग्रहों का अद्भुत संजोग बनने जा रहा है। 27 अगस्त को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश (Chandra Gochar) करेंगे। इस राशि पर असुरों के गुरु शुक्र का शासन होता है। शुक्र के घर में चंद्रदेव के गोचर से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। कई लोगों को इस दौरान फायदा तो कुछ को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस गोचर का प्रभाव 30 अगस्त तक रहेगा। यहां उन लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्हें इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ होगा:-

मेष राशि (Mesh Rashi) 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र के घर में चंद्रमा का प्रवेश शुभ रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन भी मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष की ओर से सहायता मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी समय लाभकारी सिद्ध होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार में भी फायदा होगा। करियर में नए मौके मिलेंगे। इनकम में भी बढ़ोत्तरी होगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा भी होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह समय अच्छा रहेगा। प्रेमियों को भी इस दौरान फायदा होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि (Kanya Rashi) 

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान था लाभ होने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप  मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह पंचांग, ज्योतिष गणना, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी लेता है। योग्य विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews