Hindi News

28 दिसंबर शुक्र करेंगे शनि के घर में गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेगी इनकम

Published:
शुक्र शनि की राशि में प्रवेश करेंगे। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन राशियों के लिए यह समय शुभ साबित होगा?
28 दिसंबर शुक्र करेंगे शनि के घर में गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेगी इनकम

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विशेष स्थान दिया गया है। असुरों के गुरु को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। कुंडली में स्थित 12 भाव पर यह अलग-अलग प्रभाव डालता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। मीन इसकी उच्च और कन्या इसकी नीच राशि है। शुक्र की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति को धनवान बन सकती है। जीवन को खुशियों से भर सकती है।

28 दिसंबर को शुक्र कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होगी। किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इनकम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में भी मुनाफा होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। विदेश जाकर काम करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि इस दौरान किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। उन्हें हर क्षेत्र में लाभ होगा। भूमि, घर और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। माता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में भी मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !