हिंदू धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। हर साल होली पर भद्रा का साया तो देखने को मिलता है लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण भी रहने वाला है। इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में भी दिखाई देने वाला है जिस वजह से सूतक काल मान्य रहेगा।
ग्रहण के समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। अगर नियम कानून के साथ रहा जाए तो ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता। इसी के साथ कुछ उपाय भी होते हैं जिन्हें करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। चलिए हम आपको कुछ खास उपाय बता देते हैं।
होलिका दहन की तिथि और मुहूर्त
3 मार्च को होलिका दहन किया जाने वाला है। इस दिन दहन का मुहूर्त शाम 6:22 से रात 8:50 तक रहेगा। इस अवधि में कभी भी दहन किया जा सकता है।
कब से शुरू होगा ग्रहण
3 मार्च को सूतक काल सुबह 9:39 से शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 पर होगी और यह शाम 5:04 पर पूर्ण रूप में दिखेगा। शाम 6:46 पर चंद्र ग्रहण का समापन हो जाएगा।
करें ये उपाय
- ग्रहण के दौरान कभी भी देवी देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- इस समय चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें ऐसा करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मानसिक शांति के लिए यह उपाय बहुत कारगर है।
- चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और घर के मंदिर की साफ सफाई करें। पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर उसे शुद्ध करें। दीपक जलाकर देवी देवताओं की पूजन करें। ऐसा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर दान जरूर करें। गरीब लोगों में दूध, चावल, चीनी या सफेद वस्तुओं का दान जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति सभी सुखों को प्राप्त करता है।
ध्यान रखें ये नियम
- सूतक और ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए क्योंकि बाहर निकलना हानिकारक होता है।
- इस दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
- इस दौरान भोजन और पानी का सेवन नहीं किया जाता।
- ग्रहण के समय अपने मन को शांत रखें और भगवान के मंत्रों का जाप करें। इस दौरान किसी से वाद विवाद बिल्कुल ना करें।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






