Hindi News

शुक्र करेंगे खुद के नक्षत्र में गोचर, 13 दिनों तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

Published:
शुक्र अपने नक्षत्र में गोचर करके कई राशियों को धनवान बनाएंगे। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी। करियर में भी फायदा होगा। सौभाग्य का वरदान मिलेगा। आइए जानें कहीं इस सूची में आप भी तो शामिल नहीं?
शुक्र करेंगे खुद के नक्षत्र में गोचर, 13 दिनों तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) को 27 नक्षत्रों में से तीन नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। इसमें भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढा नक्षत्र शामिल हैं। सितंबर में धन और वैभव के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां पूरे 13 दिन तक विराजमान रहेंगे। कई राशियों के धन लाभ और सफलता के द्वार खुलेंगे। ऐसी तीन राशियाँ हैं जिनके लिए यह समय बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा।

सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। कभी नक्षत्र तो कभी राशि परिवर्तन होता रहता है। दैत्यों के गुरु शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने में 13 दिन का समय लेते हैं। वहीं राशि परिवर्तन करने में इन्हें 26 दिन का समय लग जाता है। 25 सितंबर गुरुवार को शुक्रदेव पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां 6 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। आइए जानें किन लोगों को इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है?

इन राशियों के शुभ रहेगा समय (Shukra Gochar 2025)

तुला राशि:- तुला राशि के जातकों को इस दौरानहर क्षेत्र में फायदा होने वाला है। नौकरी पैशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में भी बंपर मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन और मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके काम की खूब प्रशंसा भी होगी। आर्थिक पक्ष भी दौरान अच्छा रहेगा। धन समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि:– कुंभ राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी फायदा होगा। करियर में कई मौके मिलने वाले हैं। सेहत भी दौरान अच्छी रहेगी।

मेष राशि:– मेष राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी सिद्ध होगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। आप अपनी जिम्मेदारियां को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। बिजनेस में भी फायदा होगा।

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र ज्योतिष शास्त्र में क्यों खास?

पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही विशेष महत्व है। यह सिंह राशि में फैला हुआ है। इसे विवाह और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यताएं हैं कि इस नक्षत्र में जन्मे लोग संगीत, नृत्य, चित्रकला जैसे क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक और प्रेमपूर्ण होता है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। एक अच्छे लीडर बनने की क्षमता भी रखते हैं। जिस भी क्षेत्र में जाते हैं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग, ग्रंथों इत्यादि माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों का दावा नहीं करता। इसके आधार पर कोई भी फैसला न लें। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews