नवरात्रि में धन-वैभव के दाता शुक्र बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करके कई राशियों का भाग्योदय करेंगे। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। आइए जानें किन लोगों पर असुरों के गुरु मेहरबान करेंगे?
shukra gochar

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र (Shukra) 3 नक्षत्रों के स्वामी हैं, इसमें भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा शामिल है। तीनों ही नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। सभी व्यक्ति के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करते हैं। शुक्र को कला, संगीत, प्रेम, सौंदर्य, भोग विलास, सुख सुविधा, आकर्षण इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। हर 13 दिन में असुरों के गुरु नक्षत्र परिवर्तन करते हैं।

इस साल शारदीय नवरात्रि पर शुक्र शुभ संयोग बना रहे हैं। स्व नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में प्रवेश (Shukra Gochar) करके सभी राशियों का जीवन प्रभावित करेंगे।  इसका असर विजयादशमी के बाद भी देखने को मिलेगा। इस दौरान कई लोगों को लाभ होगा। माँ दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानें किन लोगों के लिए शुक्र देव की यह चाल सबसे ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगी?

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) 

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल शुभ रहेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल होग।  घर परिवार में हो रहे हैं लड़ाई झगड़ें खत्म होंगे। करियर में कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन मिल सकता है।  भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) 

मिथुन राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ भी दौरान अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर यह आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी लेता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews