20 दिसंबर को शुक्र करेंगे पापी ग्रह के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की होगी चांदी, चमकेगा भाग्य

शुक्र 20 दिसंबर को अपनी चाल बदलने वाले हैं। पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। कई राशियों के जीवन में खुशहाली आएगी। तरक्की के योग भी बनेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
shukra gochar 2026

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में शुक्र (Shukra) की हर एक चाल भौतिक सुख, कला, धन, वैवाहिक जीवन, प्रेम जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करती है।  इस ग्रह का व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है।  इसे दांपत्य जीवन, रोमांस, प्रेम और विलासत्ता का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से वाहन, मकान, आभूषण और अन्य भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। बाल या त्वचा से जुड़ी बीमारियों का सामना भी नहीं करना पड़ता।

20 दिसंबर को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Gochar 2025) करने वाले हैं। इस दिन केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश करेंगे। यहां 30 दिसंबर तक संचरण करते रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों  पर पड़ेगा। जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके लिए यह समय वरदान के समान साबित होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में फायदा होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन है?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चल बेहद ही फायदेमंद साबित होगी वैवाहिक। जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त होगी। प्रेमियों को भी फायदा होगा। पति पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। पसंदीदा कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। करियर में भी तरक्की मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों का भाग्योदय भी शुक्र करने वाले हैं। लेखन या साहित्य से जुड़े लोगों को इस दौरान सफलता मिलेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। कला और कम्युनिकेशन में सुधार देखने को मिलेगा। इनकम में भी वृद्धि होने वाली है। भाई बहनों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। धन से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। हालांकि सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। दैत्यों के गुरु की खास कृपा बरसेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।  लव लाइफ के लिए भी समय शुभ रहने वाला है। रिलेशनशिप पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। करियर में भी तरक्की मिलने वाली है। धन-धान्य की प्राप्ति होगी। कारोबार का विस्तार।

(अस्वीकरण: यह आलेख पंचांग, ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर पर आधारित है। इसका उद्देश्य अंधविश्वास फैलाना नहीं, बल्कि केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी भी नहीं लेता है।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews