Hindi News

असुरों के गुरु शुक्र अगस्त में 4 बार बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और मिलेगी सफलता

Published:
शुक्र की चाल में तीन बार बदलाव होगा। अगस्त में कई राशियों को बंपर लाभ होगा। चारों तरफ से जातकों को गुड न्यूज मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा। आइए जानें किस्मत किन लोगों का साथ देगा?
असुरों के गुरु शुक्र अगस्त में 4 बार बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और मिलेगी सफलता

असुरों के गुरु और धन-वैभव के दाता शुक्र (Shukra) अगस्त में चार बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। एक बार राशि और तीन बार नक्षत्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। कई लोगों को इस दौरान लाभ होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। तरक्की के योग बनेंगे। हालांकि कुछ लोगों के लिए मुश्किलें भी बढ़ सकती है। यहां उन लोगों के बारे में बताया गया है, जिनके लिए यह समय सबसे अधिक शुभ रहेगा। इस सूची में आप भी शामिल हो सकते हैं।

1 अगस्त को शुक्र राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करेंगे। दूसरा नक्षत्र परिवर्तन 12 अगस्त को होगा, इस दौरान शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं 23 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में शुक्र देव का प्रवेश (Shukra Gochar 2025) होगा। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा?

इन तीनों ही नक्षत्र का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व होता है। पुष्य नक्षत्र कर्क राशि में फैला हुआ है, इसके स्वामी कर्मफल दाता शनि हैं। हालांकि गुरु का भी प्रभाव इस पर रहता है पुनर्वसु नक्षत्र मिथुन राशि में आता है, जिसके शासक बृहस्पति हैं। वहीं आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी मायावी ग्रह राहु है। इस राशि का संबंध मिथुन राशि से होता है।  21 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि (Mesh Rashi) 

मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद ही खास होगा। शुक्र की विशेष कृपा इनपर रहेगी। आपके सपने पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को भी फायदा होने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। बिजनेस का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा, जो आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा रहेगी। किस्मत आपका साथ देगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए यह समय शुभ रहेगा। करियर में भी नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य भ्रम फैलाना नहीं है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता। इन बातों के सत्यता और सटीकता का दावा भी नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरुर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews