Hindi News

शत्रु के घर में धन के दाता शुक्र का गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, बढ़ेगी इनकम, चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Published:
शुक्र अपने शत्रु ग्रह की राशि में गोचर करके कई राशियों का जीवन बदलने वाले हैं। जातकों को बंपर लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। आइए जानें किन लोगों का भाग्योदय होगा?
शत्रु के घर में धन के दाता शुक्र का गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, बढ़ेगी इनकम, चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी नौ ग्रहों के शत्रु और मित्र ग्रह होते हैं। सूर्य और चंद्रमा को असुरों के गुरु शुक्र का शत्रु माना जाता है। अगस्त में बेहद ही खास संयोग (Shukra Gochar 2025) बनने जा रहा है। क्योंकि धन और सुख के दाता चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ लोगों को इसे खूब फायदा होने वाला है। उनके जीवन में सारे बिगड़े काम बन सकते हैं।

शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा, वैवाहिक जीवन, सेहत, प्रेम, धन, संपत्ति इत्यादि का कारक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है, उस व्यक्ति को जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल होता है। वही कुंडली में इस ग्रह की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति को करोड़पति बना सकती है। सफलता के शिखर तक पहुंचने में मदद कर सकती है। आइए जानें कर्क राशि में शुक्र के गोचर से सबसे ज्यादा लाभ किन लोगों को होने वाला है?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। माता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। घर परिवार में खुशहाली आएगी। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली लाने वाला है। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्य होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए यह समय फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। निवेश पर मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला है। विदेश जाकर नौकरी का अवसर मिल सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews