Hindi News

स्वराशि में आएं शुक्र: इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बनेंगे धनलाभ और तरक्की के योग 

Published:
दैत्यों के गुरु शुक्र अपने घर में प्रवेश कर चुके हैं। यहाँ 26 नवंबर तक संचरण करने वाले हैं। इससे कई लोगों को फायदा भी होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि भी होगी। आइए जानें धन के दाता किन लोगों को धनवान बना सकते हैं?
स्वराशि में आएं शुक्र: इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बनेंगे धनलाभ और तरक्की के योग 

धन-वैभव और प्रेम के कारक शुक्र (Shukra) ने अपनी चाल बदली है।  नवंबर रविवार को कन्या राशि से निकलकर अपनी खुद की राशि “तुला” में प्रवेश कर चुके हैं।  यहां 26 नवंबर तक संचरण करते रहेंग। शुक्र के इस चाल से कई राशियों को फायदा होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भाग्योदय भी हो सकता है। वहीं कई लोगों के जीवन में मुश्किलें भी बढ़ेगी, शुक्र राशि परिवर्तन का बुरा प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का बेहद ही खास महत्व होता है। कुंडली में इसकी स्थिति शुभ होने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और संबंधों में मधुरता आती है। डिजाइनिंग, एक्टिंग, संगीत और कला  के क्षेत्र में सफलता मिलती है। आकर्षक व्यक्तित्व और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। इस ग्रह को रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का प्रतीक भी माना जाता है। आइए जानें स्वराशि में शुक्र के गोचर (Shukra Gochar) से किन लोगों को सबसे अधिक फायदा होने वाला है?

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल बेहद ही फायदेमंद साबित होगी। पूरे 26 दिनों तक जातकों को  किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिसे आप सही समय पर पूरा कर पाएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। नया घर या वाहन की खरीदारी हो सकती है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ दोनों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करियर और कारोबार के लिए भी यह समयअनुकूल रहेगा। तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली लोग, लोग आपकी तरह आकर्षित होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भी शुक्र की खास कृपा बरसने वाली है। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग भी बना रहे हैं। कारोबार का भी विस्तार होगा। धन समृद्धि में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

इन 2 राशियों को सावधान रहने की जरूरत 

मीन राशि:- मीन राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा खान-पान का विशेष ख्याल रखें। करियर में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु पक्ष आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। कई जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है। हालांकि इस दौरान धैर्य रखने की जरूरत है। अपने काम पर ध्यान दें। सेहत का विशेष ख्याल रखें।

(अस्वीकरण: यह आलेख मान्यताओं, ज्योतिष गणना, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। MP Breaking News भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews