Hindi News

अप्रैल में शुक्र 2 बार करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति, सफलता चूमेगी कदम

Published:
अप्रैल माह खास होगा। शुक्र दो बार नक्षत्र पद गोचर करेंगे। कई राशियों के बंद किस्मत का ताला खुलेगा। आइए जानें असुरों के गुरु की ये चाल किन लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी?
अप्रैल में शुक्र 2 बार करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति, सफलता चूमेगी कदम

कुंडली में शुक्र की स्थिति प्रेम, कला, धन, दौलत, रिलेशन और सौंदर्य को प्रभावित करती है। शुक्र (Shukra Gochar 2025) के मजबूत होने से व्यक्ति को धन और दौलत की प्राप्ति होती है। सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बनते हैं। सेहत को भी लाभ होता है। तरक्की के प्रबल योग बनते हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा जातकों पर बनी रहती है।

अप्रैल का महीना बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि धन, ऐश्वर्य, प्रेम, सुख कामवासना के कारक शुक्र दो बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। 1 अप्रैल को पूर्व भाद्रपद्र चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। 26 अप्रैल को शनिवार को उत्तर भाद्रपद  प्रथम पद में गोचर करेंगे। शुक्र के नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। कुछ राशियों के दोनों ही नक्षत्र परिवर्तन वरदान के समान होंगे। उनको हर क्षेत्र में फायदा होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का दोनों नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन-समृद्धि में वृद्धि के योग बनेंगे। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। नए घर या वाहन की खरीदारी हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। आय में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में खुशहाली आएगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में भी वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए भी अप्रैल का महीना बेहद ही खास होने वाला है। असुरों के गुरु शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों और सहकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इनकम में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान लाभ होने वाला है। सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews