MP Breaking News

दिसंबर में शुक्र बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगी सफलता

2 दिसंबर को शुक्र शनि की राशि में गोचर करेगा। सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
shukra gochar

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रहों में से एक माना गया है।असुरों के गुरु होने के बावजूद इस ग्रह को प्रेम और सुख प्रतीक माना जाता है। शुक्र भोग विलास, प्रेम, कला, प्रतिभा, भौतिक सुख-सुविधा इत्यादि का कारक है। जिसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उसे कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। करियर और कारोबार में भी कामयाबी प्राप्त करता है।

शुक्र पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा और भरणी नक्षत्र के साथ-साथ वृषभ और तुला राशि का भी स्वामी है। इसकी नीच राशि कन्या और उच्च राशि मीन है। दिसंबर में शुक्र मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। 2 दिसंबर  धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ ऐसी रशियन हैं, जिन्हें इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान बढ़ेगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर वरदान से कम नहीं होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं।  पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही बेहतर होगी। कारोबार में भी मुनाफा होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में भी लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।  जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

दिसंबर में शुक्र  तुला राशि के जातकों पर भी मेहरबान होने वाले हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। कारोबारियों को भी लाभ होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। पर्सनल लाइफ के लिए भी गोचर अनुकूल साबित होगा।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews