Hindi News

3 अगस्त को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों मिलेगा प्रमोशन और मान-सम्मान

Published:
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों का भाग्योदय करेगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। तरक्की मिलेगी। धन और सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए जानें कहीं इन भाग्यशाली लोगों में आप भी तो शामिल नहीं?
3 अगस्त को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों मिलेगा प्रमोशन और मान-सम्मान

ग्रहों के राजा सूर्य हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इन्हें विशेष स्थान दिया गया है। इनकी  एक-एक चाल कि लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव लाती है। 3 अगस्त को सूर्यदेव नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। रविवार के दिन शाम 4:16 बजे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश (Surya Gochar) करेंगे। यहां 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है। कई लोगों के लिए सफलता के द्वार भी खुलने वाले हैं। वहीं कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को आत्मविश्वास, ऊर्जा, सफलता, सम्मान इत्यादि की प्राप्ति होती है। वहीं अश्लेषा नक्षत्र का स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध को माना जाता है। यह नक्षत्र कर्क राशि में फैला हुआ है। इसे नाग नक्षत्र के नाम से भी जाना जाता है।  इस नक्षत्र में जन्मे लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं। अपनी चतुराई से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम होते हैं। हर फैसले में लॉजिक लगाना नहीं भूलते। जल्दी किसी पर विश्वास नहीं कर पाते। आइए लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) 

सूर्य की यह चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगी। यह समय जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। साहस, बहादुरी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऊर्जा में भी कमी महसूस नहीं होगी। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी विदेशी कंपनी में नौकरी की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद ही खास रहने वाला है। सेहत को खूब फायदा होगा। लंबी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भी सफलता मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी दौरान फायदा होगा। मानसिक तनाव दूर होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याएं भी दूर होगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। तरक्की के द्वार खुलने वाले हैं। आप अपनी क्षमता से हर क्षेत्र में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की भी कमाई बढ़ सकती है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करता है। भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता। विशेषज्ञों की सलाह जरुर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews