
Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य 16 अगस्त को अपनी राशि “सिंह” में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होता है तो जातकों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। सिंह राशि में सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन लोगों पूरे 1 महीने इस गोचर के कारण लाभ होने वाला है-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी सफलता की प्रबल योग बनेंगे। रिसर्च और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर से लाभ होने वाला है। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

