Hindi News

ग्रहों का दुर्लभ संयोग: सूर्य ग्रहण के दिन बुध और चंद्रमा बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य 

Published:
21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दिन बुध और चंद्रमा दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। कई राशियों को इससे लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?
ग्रहों का दुर्लभ संयोग: सूर्य ग्रहण के दिन बुध और चंद्रमा बदलेंगे चाल, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को महत्वपूर्ण माना जाता है। 21 सितंबर रविवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा। न ही सूतक काल मान्य होगा। इस बार सूर्य ग्रहण पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय अनुकूल होगा, तो किसी के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।

वर्षों बाद बुध की राशि कन्या में सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसके अलावा बुध और चंद्र देव भी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। रविवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। यहां 24 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। वहीं युवराज बुध  इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहाँ 28 अगस्त तक यही भ्रमण करते रहेंगे। ग्रहों के इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलने वाला है?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही खास रहने वाला है। आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होगी।  करियर में नए मौके मिल सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों का यह संयोग बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार का विस्तार होगा। धन संचय करने में आप सफल होंगे। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों पर भी बुध और चंद्रमा की खास कृपा बरसेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। घर परिवार में खुशहाली आएगी। नया घर या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।  कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। आप सही समय पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। करियर के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)