Hindi News

चुटकियों में नेगेटिविटी को दूर भगा देंगे ये 6 उपाय, घर में आएगी सकारात्मकता

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
व्यक्ति के घर में अगर सकारात्मक वातावरण रहता है तो उसका जीवन भी पॉजिटिविटी से भरा रहता है। चलिए आज कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो जीवन में सकारात्मकता लेकर आएंगे।
चुटकियों में नेगेटिविटी को दूर भगा देंगे ये 6 उपाय, घर में आएगी सकारात्मकता

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करता है। इसके लिए वह हरसंभव कोशिश भी करता है ताकि अपनी जरूरत और खुशियों को पूरा कर सके। हालांकि, कई बार तमाम कोशिशें के बावजूद भी घर के लोगों में आपसी वाद विवाद बना रहता है। यह सब नकारात्मक ऊर्जा की वजह से होने लगता है।

हम अपने रोजमर्रा के जीवन में जितने भी काम करते हैं उसके जरिए हम सकारात्मक को नकारात्मक ऊर्जा को अपनी और अट्रैक्ट करते हैं। कुछ चीजों से सकारात्मकता आकर्षक होती है और अगर नेगेटिविटी आकर्षित हो जाए तो व्यक्ति आलसी और उदास बन जाता है।

नेगेटिविटी देती है संकेत

गेटिविटी हमें कई तरह के संकेत देती है। अगर आपके घर में समान बार-बार टूट रहे हैं, इलेक्ट्रिक आइटम बार-बार खराब हो रहे हैं तो ये नेगेटिविटी का संकेत है। चलिए कुछ ऐसे उपाय जान लेते हैं जो इसे दूर करेंगे।

ये उपाय आएंगे काम (Astro Tips)

प्रवेश द्वार

अगर आप नेगेटिविटी को घर से दूर रखना चाहते हैं इसके लिए अपने प्रवेश द्वार को हमेशा साफ रखें। प्रवेश द्वार ही ऐसी जगह है जहां से माता लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का हमारे घर में प्रवेश होता है। यही कारण है कि इसका साफ रहना जरूरी है।

कुंडी और दरवाजे

दरवाजे की कुंडी और खिड़कियों को नींबू का रस पानी में डालकर साफ करें। दरवाजे और खिड़कियां ही घर में ऊर्जाओं के प्रवेश का रास्ता होते हैं इसलिए इनका साफ रहना जरूरी है।

नमक का पोछा

घर में सफाई करने के लिए हम पोछा जरूर लगते हैं। अगर इस दौरान हम पानी में नमक डाल दें और फिर पोछा लगाएं तो अच्छा होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है।

कपूर और लौंग

सूर्यास्त के पहले जो व्यक्ति अपने घर में कपूर और तीन लौंग जलाकर धूनी देता है। उसके घर में कभी भी नकारात्मकता का वास नहीं रहता। ऐसे घरों में हमेशा सकारात्मक बनी रहती है।

लाल नमक

अगर आप चाहते हैं कि घर के लोगों में वाद विवाद ना हो और वह आपसी सामंजस्य के साथ एक दूसरे के साथ रहें। इसके लिए किचन में सवा किलो खड़ा नमक लाल कपड़े में बांधकर छुपा कर रख दें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews