Hindi News

कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी है ये रत्न, चंद्रमा को करता है मजबूत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस तरह से हर राशि का संबंध ग्रह से होता है। उस तरह से रत्नों का संबंध भी राशियों और ग्रहों से बताया गया है। चलिए आज कर्क राशि के लिए लाभदायक रत्न के बारे में जानते हैं।
कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी है ये रत्न, चंद्रमा को करता है मजबूत

Cancer Gem: ज्योतिष हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध रखता है। यह एक ऐसी विद्या है जिसके जरिए व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में तमाम तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यही वजह है कि व्यक्ति अपने जीवन में जब भी कोई काम करता है, वह ज्योतिष का सहारा जरूर लेता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें से एक रत्न शास्त्र है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें ग्रहों और राशियों से जुड़े रत्नों का जिक्र दिया गया है। अगर हमारे जीवन में कोई समस्या आ रही है तो रत्नों के जरिए ग्रहों की स्थिति को ठीक कर हम उससे छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि कोई भी रत्न बिना ज्योतिष की सलाह से नहीं पहनना चाहिए वरना अशुभ प्रभाव मिल सकते हैं। आज हम आपको कर्क राशि के लिए उचित रत्न की जानकारी देते हैं।

कर्क राशि के जातक धारण करें मोती (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को शुक्ल पक्ष के सोमवार या फिर पूर्णिमा के दिन मोती धारण करना चाहिए। मोती चंद्रमा से जुड़ा रत्न है जो व्यक्ति को शांति और स्थिरता प्रदान करता है।

कैसे करें धारण

  • मोती चंद्रमा का कारक है इसलिए इसे चांदी की धातु में धारण करना शुभ माना गया है।
  • इसे धारण करने से पहले गंगाजल से शुद्ध अवश्य कर लें।
  • गंगाजल से शुद्ध करने के बाद इसे भगवान शिव को अर्पित करें।
  • अब आपको इसे अपने हाथ की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में पहनना होगा।

होंगे ये लाभ

  • मोती धारण करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और उसे क्रोध नहीं आता। जो लोग बार-बार गुस्सा हो जाते हैं उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए।
  • मोती पहनने से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होता है।
  • जो लोग कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं उनके लिए मोती बहुत कारगर माना गया है।
  • कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इन लोगों को कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत करने के लिए मोती धारण करने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews