4 राशियों की किस्मत बदलेगा शुक्र-राहु का संयोग! नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में नए अवसर, आय वृद्धि के प्रबल योग, बढ़ेगा मान सम्मान

शुक्र ग्रह ने जनवरी अंत में मीन राशि में प्रवेश किया है, जबां राहु ग्रह पहले से ही स्थित हैं, ऐसे में राहु के साथ शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जो कई राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है।आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
Grah Gochar 2026

Rahu Venus Conjunction : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को अशुभ ग्रह माना गया है, राहु मायावी ग्रह है। वही शुक्र को असुरों के गुरु और धन, संपत्ति, ऐश्वर्या, सौंदर्य वैभव का कारक माना गया है। दोनों ग्रह एक दूसरे के मित्र ग्रह भी है, ऐसे में जब भी ये दोनों ग्रह चाल बदलते है तो इसका 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान है । भौतिक सुख, संपदा और यश के गुरु शुक्र भी 28 जनवरी को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश कर चुके है, ऐसे में मीन राशि में करीब 18 सालों बाद राहु और शुक्र की युति बन रही है, जिसका प्रभाव मई 2025 तक रहेगा, क्योंकि 18 मई को राहु कुंभ में प्रवेश करेंगे और शुक्र 31 मई तक मीन में ही रहेंगे।

3 राशियों का भाग्य चमकाएगी शुक्र-राहु युति

मिथुन राशि : शुक्र राहु की युति जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।जीवनसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आय के कई साधन प्राप्त होंगे।धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि: शुक्र-राहु की युति जातकों के लिए शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा, पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। बिजनेस में नए मौके और धनलाभ के कई अवसर मिलेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे।प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी।विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा ।संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा।

मीन राशि: राहु शक्र का संयोग जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है।परिवार के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क राशि: राहु और शुक्र का संयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। अटके और रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। नौकरीपेशा वाले नई उंचाइयां हासिल करेंगे। करियर में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।कारोबार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगें।

राहु-शुक्र मार्च में बदलेंगे चाल

  • 16 मार्च को राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, वे भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।18 मई को मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। राहु एक राशि में 18 महीने रहते हैं।
  • शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में वक्री होंगे। शुक्र 13 अप्रैल को मीन राशि में ही मार्गी होंगे। 31 मई को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews