बिजनेस में उन्नति के लिए धारण करें ये चमत्कारी रत्न, मिलने लगेगी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की

हर व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की और सफलता की प्राप्ति करना चाहता है। इसके लिए वह मेहनत तो करता ही है लेकिन कुछ रत्न भी हैं, जो सफलता दिलाने में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
cancer

Lucky Stone: ग्रह नक्षत्र की स्थिति हमारे जीवन को बहुत गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करती है। अगर इनकी स्थिति मजबूत रहती है, तो व्यक्ति का जीवन बहुत अच्छे तरीके से चलता है। वहीं अगर ग्रहों की स्थिति में उतार-चढ़ाव आता है, तो व्यक्ति के जीवन में भी उतार-चढ़ाव आने लगता है। जीवन अच्छी तरह से चल सके इसके लिए ग्रहों की स्थिति को ठीक रखना बहुत जरूरी है।

रत्न शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसमें कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख दिया गया है। जिन्हें अगर धारण कर लिया जाए तो हमारे जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की बनी रहती है। आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी रत्न के बारे में बताते हैं जो बिजनेस में तरक्की देने का काम करता है। याद रखें कि आपको इस रत्न को हमेशा ज्योतिष सलाह के बाद ही धारण करना है।

चमत्कारी है पन्ना (Lucky Stone)

हम जस्ट चमत्कारी रत्न की बात कर रहे हैं वह पन्ना है जिसका संबंध बुध ग्रह से बताया जाता है। बुध व्यक्ति के जीवन में कारोबार, बोलचाल और शुभ परिणामों का कारण माना जाता है। अगर इसकी स्थिति मजबूत रहती है तो व्यक्ति बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल से जीवन में खूब सफलता प्राप्त करते हैं।

कैसे करें धारण

  • ज्योतिष के मुताबिक पन्ना हमेशा सोने या फिर चांदी की अंगूठी में पहना जाता है।
  • इसे हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा में धारण करना शुभ माना गया है।
  • बुधवार के दिन इसे सूर्योदय के समय से 10 बजे तक धारण करना शुभ होता है।
  • इसे पहनने से पहले गंगाजल या गाय के दूध में डुबोकर जरूर रखें।
  • इसे धारण करते समय बुद्ध मंत्र का जब जरुर करें।

होंगे ये फायदे

  • जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए पन्ना बहुत ही लाभकारी माना गया है क्योंकि यह इन्हें फायदा देने का काम करता है।
  • इसे पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और हर काम में सफलता की प्राप्ति होने लगती है।
  • मिथुन-कन्या राशि के लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा शुभ माना गया है और उनके जीवन में शुभ परिवर्तन लेकर आता है।
  • ये व्यक्ति की इमेजिनेशन पावर को बढ़ाता है। इससे व्यक्ति दूर की सोच रख पाता है और आने वाले समय के हिसाब से सोच समझकर फैसला ले सकता है।
  • पन्ना धारण करने से व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होती है। इससे वह सभी लोगों को आकर्षित कर लेता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews