आ रहा है एथर का सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर, टीजर जारी, ओला S1 प्रो को देगा टक्कर, सामने आए फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

ather 450 apex

Automobile News: एथर ने अपनी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा कर दी है। भारत में जल्द ही Ather 450 Apex लॉन्च होगा। कंपनी ने इससे संबंधित टीज़र भी जारी कर दिया है। ब्रांड ने इसे अपना “Fastest” इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया है। इसका परफॉरमेंस एथर 450X से ज्यादा पावरफुल होगा। लॉन्च से पहले Electric Scooter से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है।

Ather 450 Apex

फीचर्स और पावरट्रेन

इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का टॉप मॉडल हो सकता है। इसमें कई खास और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्कूटर में सिंगल चैनल ABS क्रूज कंट्रोल और ट्रांसपेरेंट पैनल मिलेगा। एथर 450x की तरह ही यह 3.7kWh बैटरी से लैस हो सकता है। बता दें कि एथर 450X 2.9kWh बैटरी पैक के साथ आता है। कहा जा रहा है कि स्कूटर की टॉप स्पीड 90km/h होगी। यह 3.3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा। टीज़र में कंपनी ने फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

यह किफायती ई-स्कूटर 450 सीरीज का सबसे “Bigger” मॉडल हो सकता है। नए एथर 450 एपेक्स की कीमत 450X से अधिक होगी। वर्तमान में 450X की कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। स्कूटर भारत में Ola S1 Pro और TVS X को टक्कर दे सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अगले साल तक लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews