दमदार टेक्नोलॉजी के साथ Audi Q3 Sportback लॉन्च, जानिए खासियत और इसकी कीमत

दमदार टेक्नोलॉजी के साथ Audi Q3 Sportback लॉन्च, जानिए खासियत और इसकी कीमत

Audi Q3 Sportback launched in India: भारत की सड़कों पर अब ऑडी (Audi) की नई कार क्यू 3 स्पोर्टबैक  भी फर्राटे लगाती दिखाई देगी, कम्पनी ने आज सोमवार 13 फरवरी को बाजार अपनी नई कार Audi Q3 Sportback लॉन्च कर दी, शानदार फीचर्स, दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक इसके कस्टमर को प्रभावित किये बिना नहीं रह पायेगा। आइये जानते हैं कार की विशेषताओं के बारे में….

Audi Q3 Sportback का आकर्षक डिजाइन

Audi Q3 Sportback कार में डिजाइन के लिए S-लाइन स्टाइलिंग पैक दिया गया है,  इसकी लंबाई 4518mm है, चौड़ाई 1,843mm है और ऊंचाई 1,558mm है। ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक  में 18 इंच के अलॉय व्हील्स और शॉर्प रेक्ड रूफलाइन दी गई है जो इस कार को और भी आकर्षक बनाते हैं, इस SUV में 10- स्पोक को शामिल किया गया है,Audi Q3 Sportback के फ्रंट में एक बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न दिया गया है।

Audi Q3 Sportback की इंजन

ऑडी की लग्जरी कार Audi Q3 Sportback  में Q3 SUV के समान ही 2.0 लीटर TFSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 190 HP की पावर और 320 NM का टार्क बनाता है,  7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ, SUV 7.3 सैकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है और ये 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।

Audi Q3 Sportback की कीमत 

Audi Q3 Sportback की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 44,89,000 रुपए है,  ऑडी इंडिया ने इसे 3 वेरिएंट के साथ उतारा है Audi Q3 प्रीमियम प्लस, Audi Q3 टेक्नोलॉजी और Audi Q3 स्पोर्टबैक टेक्नोलॉजी + S लाइन, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 51,43,000 रुपए है।

Audi Q3 Sportback के स्मार्ट फीचर्स

इस कार के केबिन में 10.1 इंच की टचस्क्रीन है, 6 Airbags हैं, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और टॉप टीथर दिया है, Audi Q3 Sportback में एंटी-थेफ्ट व्हील बोल्ट दिया है जिससे इसकी सुरक्षा बढ़ जाती है ।

पांच कलर ऑप्शन हैं Audi Q3 Sportback के

ऑडी ने अपनी नई क्यू 3 स्पोर्टबैक को 5 कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारा है, इसमें टर्बो ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोनोस ग्रे, माइशोस ब्लैक, और नवरा ब्लू कलर शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews