बीएमडबल्यू का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आया भारत में नजर, स्पेसिफिकेशन लीक, यहाँ जानें

BMW CE02

Automobile News: बीएमडबल्यू भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर “BMW CE02” जल्द ही लॉन्च सकता है। स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान बेंगलुरू में स्पॉट किया गया है। जिसके जरिए डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।  बता दें कि यह टू-व्हीलर इंटरनेशनल मार्केट में पहले से उपलब्ध है। इसकी कीमत करीब 6.32 लाख रुपये है। अब यह इंडियन मार्केट में भी दस्तक देने को तैयार है। कंपनी ने इसे “eParkourer” कहा है।

डिजाइन और फीचर्स

स्कूटर का लुक काफी हद्द तक बाइक जैसा है। यह मार्केट में ओला समेत कई स्कूटर को टक्कर दे सकता है। युवाओं को स्कूटर का लुक और फीचर्स पसंद आ सकता है। इसमें यूएसबी -सी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी हेडलाइट और कनेक्टिविटी फ़ंक्शन मिलता हो। इसमें चौड़े हैंडलबार और मिड -माउंटेड फुटपेग दिया गया है। ई-स्कूटर में साइड एयरबैगनस, कॉकपीट फेयरिंग, आरामदायक सीट्स और 3.5 टीएफ़टी डिस्प्ले मिलता है। स्कूटर के दो कलर ऑप्शन मिलते हैं, इसमें कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ब्लैक 2 शामिल हैं। इसके अलावा बीएमडबल्यू CE02 में सिंगल चैनल ABS भी मिलता है। फ्रंट में 120/80 R14 और रियर में 150/70 R15 व्हील्स मिलते हैं।

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो स्कूटर को एयर-कूल्ड मोटर से लैस किया गया है, जो 15hp मैक्सिमम पावर और 55Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज करीब 88 किलोमीटर के आसपास है। दो बैटरी के साथ दो चार्जिंग ऑप्शन मिलता है , इसमें 900W और 1500kW शामिल हैं। स्टैन्डर्ड चार्जिंग के माध्यम से स्कूटर 2 घंटे 40 मिनट में 20% से 80% चार्ज होता है। क्विक चार्जिंग से 1 घंटे 40 मिनट में बैटरी 80% तक चार्ज होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews